Breaking News
Home / बिहार / पटना / डीआईजी बाबू राम समेत 14 IPS का ट्रांसफर, राजेश कुमार को मिथिला क्षेत्र दरभंगा के आईजी की कमान

डीआईजी बाबू राम समेत 14 IPS का ट्रांसफर, राजेश कुमार को मिथिला क्षेत्र दरभंगा के आईजी की कमान

डेस्क। बिहार में 14 सीनियर आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। आईजी से लेकर एसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है।

 

बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक मुजफ्फरपुर क्षेत्र के आईजी के पद पर तैनात शिवदीप वामनराव लांडे का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें पूर्णिया का आईजी बनाकर भेजा गया है। लांडे के पास छपरा के डीआईजी का जिम्मा भी था, वहां भी नये डीआईजी की तैनाती की गयी है।

 

Advertisement

 

सरकार ने मुजफ्फरपुर में अब डीआईजी की तैनाती की है। दरभंगा के डीआईजी बाबू राम को मुजफ्फरपुर का डीआईजी बनाया गया है। नीलेश कुमार को छपरा का डीआईजी बनाकर भेजा गया है। पूर्णिया में तैनात डीआईजी विकास कुमार को बेगूसराय में डीआईजी बनाकर भेजा गया है।

 

Advertisement

 

इनके अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे शालीन को बीएमपी का आईजी बनाया गया है. आईजी (हेडक्वार्टर) राकेश राठी की आईजी(ट्रेनिंग) के पद पर पोस्टिंग कर दी गयी है. पुलिस मुख्यालय में आईजी (ट्रेनिंग) के पद पर तैनात राजेश कुमार को दरभंगा का आईजी बनाकर भेजा गया है.

 

सरकार ने वेटिंग फॉर पोस्टिंग पंकज कुमार राज को नागरिक सुरक्षा का एसपी बनाया है। जबकि स्पेशल ब्रांच के डीआईजी अभय कुमार लाल को सीआईडी के राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो का डीआईजी बनाया गया है। बेगूसराय के डीआईजी पद पर तैनात राशिद जमां को पुलिस हेडक्वार्टर में डीआईजी(प्रशासन) बनाया गया है। नागरिक सुरक्षा के पुलिस अधीक्षक विजय प्रसाद को एआईजी (प्रशिक्षण) बनाया गया है। वहीं, वेटिंग फॉर पोस्टिंग दयाशंकर को ईआरएसएस का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

 

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …