Breaking News
Home / बिहार / पटना / इंतजार खत्म :: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें अभी रिजल्ट…

इंतजार खत्म :: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें अभी रिजल्ट…

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की रिपोर्ट। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट (12वीं) वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम एक साथ जारी कर दिया है। इस बार आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स—तीनों संकायों के परिणाम एक साथ घोषित किए गए, जिससे छात्रों और अभिभावकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.19% रहा, जिसमें लड़कियों (86.23%) ने लड़कों (84.09%) से बेहतर प्रदर्शन किया।

 

Advertisement

 

आधिकारिक वेबसाइट  https://interbiharboard.com/  या https://www.bsebexam.com/ पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

 

 

बोर्ड द्वारा परिणाम जारी करते हुए बताया गया कि इस वर्ष बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से अधिकांश छात्रों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की है। रिजल्ट के साथ ही बिहार बोर्ड ने राज्यभर के मेधावी छात्रों की टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी है।

समिति ने स्ट्रीम वाइज टॉपर्स सूची प्रकाशित की है, जिसमें आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के अलग-अलग टॉपर्स के नाम, अंक एवं स्थान शामिल हैं। इन छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य में अपना और अपने संस्थान का नाम रोशन किया है।

 

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि 2026 में 85.19 छात्रों ने इंटर परीक्षा पास किया है। इस बार 86.23 छात्राओं ने परीक्षा पास की है। छात्रों का प्रतिशत 84.29 है। वहीं आर्ट्स औ कॉमर्स में छात्रा ने और साइंस में छात्र ने टॉप किया है। इस बार कुल 26 छात्रों ने टॉप किया है। इसमें से 19 लड़कियां हैं। हमलोगों ने बेहद ही पारदर्शी तरीके से रिजल्ट का प्रकाशन किया।

 

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि हमलोगों ने लगातार आठवीं वर्ष सबसे पहले रिजल्ट प्रकाशित किया। 2025 में 27 दिनों के अंदर रिजल्ट प्रकाशित किया था। इस बार महज 25 दिन के अंदर ही रिजल्ट जारी कर दिया गया। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि 13 लाख चार हजार परीक्षार्थियों के उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी किया गया है।

 

 

इंटर साइंस में समस्तीपुर का आदित्य प्रकाश अमन टॉपर

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने साइंस संकाय में टॉप किया है। उन्होंने 481 अंक प्राप्त किया। यह कुल अंकों का 96.20 प्रतिशत है। वहीं साक्षी कुमार (सीतामढ़ी) और सतना कुमारी (नवादा) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इन दोनों ने 479 अंक प्राप्त किया है।

 

कला संकाय में गया जिले की निशु कुमारी ने टॉप किया है। उन्होंने 479 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है। इस प्रकार यह कुल अंकों का 95.1 प्रतिशत है। इसके साथ ही सीतामढ़ी की सिद्धि शुक्ला और लखीसराय की चंद्रदीप कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

वहीं वाणिज्य संकाय में पटना की अदिति कुमारी ने 480 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त की है। इस प्रकार यह कुल अंकों का 96 प्रतिशत है। इसके साथ ही पटना की ही माही कुमारी दूसरा स्थान और निशिका श्री ने तीसरा स्थान प्राप्त की है।

 

बोर्ड के अध्यक्ष ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने यह भी बताया कि टॉपर्स के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

बिहार बोर्ड ने सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे की पढ़ाई एवं करियर के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

 

Check Also

पटना में चांदी के दाम धड़ाम, बाजार में असमंजस

पटना के सर्राफा बाजार में एक बार फिर चांदी की कीमतों ने बड़ा झटका दिया …

बिहटा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल युवक को कुचला, मौत से भड़के लोगों ने किया सड़क जाम और आगजनी

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क …

पटना में झोपड़ी में आग, दो मासूमों की जिंदा जलकर मौत

बिहार की राजधानी पटना के मसौढ़ी अनुमंडल से शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली …