Breaking News

बिहार पुलिस के पैंथर टीम के 2 जवानों को मारी गोली, एक की हालत गंभीर

 

डेस्क। बिहार के मधुबनी के कलुआही थानाक्षेत्र में शराब तस्करों ने पुलिस की पैंथर टीम के दो जवानो को गोली मार दी है। इस घटना में गोली लगने से घायल दो जवानों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, घायल जवान महमूद के सिर में गोली लगी है। जबकि राहुल के पैर में गोली लगी है। इस घटना के बाद दोनों को मधुबनी लाया गया है। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक घटना कलुआही थाना क्षेत्र के नरार ट्रेनिंग चौक के समीप की है। जहां गोली से घायल होने वाले दोनी जवान पैंथर टीम के जयनगर थाना के बताए जा रहें हैं। पुलिस टीम के पैंथर जवान ने कहा कि वे शराब तस्कर का पीछा करते हुए जयनगर थानाक्षेत्र से कलुआही थानाक्षेत्र में आ गए थे। जैसे ही तस्कर की पहचान हुई, उसने तीन गोली फायर कर दी। जिससे दो जवान घायल हो गए। जिनका नाम महमूद और राहुल है। इसी बीच, शराब तस्कर भागने में भी सफल हो गए।

 

वहीं, इस घटना के बाद दोनों घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए मधुबनी लाया गया है। पैंथर मोबाइल के जवानों को गोली मारे जाने की सूचना पर घटनास्थल से लौटने के बाद घायल जवानों का हाल मधुबनी के एसपी सुशील कुमार ने अस्पताल पहुंच कर लिया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि तीन दिन पूर्व एक लूट की घटना हुई थी। उसी लूट की वारदात के आरोपी के इस क्षेत्र में होने की सूचना पर पुलिस की टीम सक्रिय थी। उसी दौरान बदमाश जवानों के सामने आने पर गए। जवानों ने जब बदमाशों को पकड़ना चाहा, तभी उन्होंने गोली चला दी।

 

वहीं मधुबनी एसपी सुशील कुमार ने बदमाशों के शराब तस्कर होने की बातों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि बदमाश तीन की संख्या में थे। इनलोगों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। उनकी गिरफ्तारी के लिए पूरे जिले की पुलिस पीछे पड़ी हुई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस एक्शन मोड में काम में है। इस घटना के बाद इलाके में तरह -तरह की चर्चा जारी है।

Check Also

मैथली साहित्यकार अरुण लाल दास का निधन, श्रद्धांजलि और साहित्य जगत में शोक की लहर !

कवि कथाकार अरुण लाल दास मानव मन को सूक्ष्मता से पढ़ने की अदभुत क्षमता के …

मंत्र से ही यंत्र बना यंत्र से ही सभी यांत्रिक चीजों का निर्माण हुआ। शंकरचार्य।

कलुआही, निज प्रतिनिधि :- कालुआही प्रखंड स्थित डोकहर गांव में शाम के 6:00 बजे से …

नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी पर जानलेवा हमला किया

हरलाखी :- इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पिपरौन कैम्प के …