Breaking News

महान गणितज्ञ प्रो.जे.एल.कर्ण का 90 वर्ष की उम्र में निधन, शोक

 

डेस्क। राष्ट्रीय स्तर पर पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाने वाली भारती भवन पब्लिकेशन की प्रसिद्ध किताब ‘एब्स्ट्रेक्ट अलजेब्रा’ के लेखक प्रसिद्ध गणितज्ञ जे एल कर्ण का 90 वर्ष की उम्र में निधन बीते शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में वेला रोड स्थित उनके निजी आवास पर हार्ट अटैक से हो गया।

 

 

बता दें कि बिहार के मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी प्रखंड के अंधरा गांव निवासी मशहूर प्रोफेसर जगदीश लाल कर्ण छपरा के जगदम कॉलेज में गणित विभाग के एचओडी से अवकाश ग्रहण किए थे। इससे पूर्व मुजफ्फरपुर के राम दयालु कालेज सहित अन्य कॉलेज में गणित विभाग के प्रोफेसर रहे थे। उन्होंने गणित विषयों पर कई पुस्तक लिखी है। 1996 में अवकाश ग्रहण के बाद भी वे शिक्षण कार्य से जुटे रहे थे। पिछले दो सालों से प्रो कर्ण बीमार चल रहे थे।

 

प्रो जे एल कर्ण (फाइल फोटो)

 

Advertisement

 

Advertisement

 

प्रो. कर्ण सिने अभिनेता और मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतरराष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कर्ण के पिता थे। उनके परिवार में दो पुत्र राजेंद्र कर्ण और प्रशांत कर्ण के अलावा पुत्रियां, पोते-पोतियां, नाती-नतिनी हैं। उनके निधन पर जगह जगह शोक सभाएं की जा रही है।

राजेन्द्र कर्ण के साथ की तस्वीर

 

झंझारपुर में आयोजित शोक सभा में शिक्षाविद डॉ. संजीव शमा ने उन्हें गणित का अद्वितीय विद्वान बताया। जदयू नेता मनोज लाल दास मनु ने कहा कि चित्रांश समाज ने एक ख्यातिलब्ध गणितज्ञ को खो दिया है। दरभंगा में पोलिटेकनिक गुरु सौरभ शेखर श्रीवास्तव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से शिक्षा क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति हुई है।

 

 

जाने माने गणितज्ञ प्रो जे एल कर्ण के निधन पर बिहार सरकार में उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा, विधान परिषद सदस्य अंबिका गुलाब यादव, जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव, पूर्व विधायक मुद्रिका राय, यूपी सीएम के मीडिया प्रभारी दिनेश करे, अनीता श्रीवास्तव, प्रो. जयानंद मिश्र, मिथिलांचल चित्रगुप्त परिवार के डॉ. संजीव शमा, अजय कुमार दास, श्याम मोहन कर्ण, आशीष दास, गंगाधर लाल दास, भूषण लाल, शैलेंद्र कुमार दास, डॉ. विनय कर्ण, मनोज लाल दास मनु ने शोक जताया। मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतरराष्ट्रीय के अनिल कर्ण, चितरंजन श्रीवास्तव आदि ने शोक जताया।

 

Check Also

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

डीएम कौशल कुमार ने दरभंगा एयरपोर्ट के निकट CISF के आवासीय एवं कार्यालय परिसर के लिए करीब 7 एकड़ भूमि का किया निरीक्षण

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। केवटी प्रखंड अंतर्गत दरभंगा एयरपोर्ट के निकट केंद्रीय …