Breaking News

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक को भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने दोनों प्रेमी युगल को रंगेहाथ धर दबोचा और युवक की धूनाई कर दी। इंस्टाग्राम के जरिए दोनों एक दूसरे के करीब आए और दोस्ती प्यार में बदल गई। युवक की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

दरअसल, पूरा मामला औराई थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है औराई थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को इंस्टाग्राम के जरिए किशनगंज के युवक से प्यार हो गया था। दोनों ने अपना मोबाइल नंबर शेयर किया और फोन पर बातचीत होने लगी। बातों को सिलसिला आगे बढ़ा तो मिलने की बेकरारी बढ़ी। जिसके बाद युवक रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंच गया।

 

आधी रात को दोनों एक-दूसरे से मिलने पहुंचे, तभी इस बात की भनक गर्लफ्रेंड के परिवार वालों को लग गई और परिजनों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई की गई। देर रात तक हाई वोल्टेड ड्रामा चला। इसके बाद गांव में पंचायत बैठी और लड़के को डांट-फटकार लगाते हुए उसके परिवार वालों को इस मामले की जानकारी दी गई और आपसी समझौते के बाद मामला दफा कर दिया गया।

 

Check Also

Bihar Crime News: प्रेम विवाह की सजा! नाराज पिता ने दामाद को मारी गोली, मौके पर मौत

मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बनघरा गांव में प्रेम विवाह का एक खौफनाक …

महान गणितज्ञ प्रो.जे.एल.कर्ण का 90 वर्ष की उम्र में निधन, शोक

  डेस्क। राष्ट्रीय स्तर पर पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाने वाली भारती भवन पब्लिकेशन की प्रसिद्ध …

मुजफ्फरपुर में पत्रकार की गला रेत कर हत्या, फैली सनसनी

  डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां बदमाशों ने …