Breaking News

Bihar Crime News: प्रेम विवाह की सजा! नाराज पिता ने दामाद को मारी गोली, मौके पर मौत

मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बनघरा गांव में प्रेम विवाह का एक खौफनाक अंजाम सामने आया है। यहां बेटी के प्रेम विवाह से नाराज एक पिता ने अपने ही दामाद आयुष कुमार (27) की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली सिर के पास लगने से आयुष की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिवाईपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों के मुताबिक, आयुष कुमार का उसी गांव की तन्नू कुमारी से प्रेम संबंध था। दोनों ने डेढ़ साल पहले शादी कर ली थी। आयुष एक निजी बैंक में कार्यरत था। प्रेम विवाह से नाराज तन्नू के परिजन लगातार आयुष को धमकियां दे रहे थे। आरोप है कि पहले भी दो बार सड़क हादसे के जरिए उसकी हत्या की साजिश रची गई थी, लेकिन वह बच गया।

बताया जा रहा है कि इसी रंजिश में आरोपी पिता ने आयुष को घर बुलाया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

मृतक की पत्नी तन्नू कुमारी ने साफ आरोप लगाया है कि उसके पिता ने ही उसके पति की हत्या की है। पुलिस ने पत्नी के बयान के आधार पर आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Check Also

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

डीएम कौशल कुमार ने दरभंगा एयरपोर्ट के निकट CISF के आवासीय एवं कार्यालय परिसर के लिए करीब 7 एकड़ भूमि का किया निरीक्षण

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। केवटी प्रखंड अंतर्गत दरभंगा एयरपोर्ट के निकट केंद्रीय …