Breaking News

Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम

डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर लड़की वाले हैरान रह गये। लड़की की नजर जब होने वाले दूल्हे पर गयी तो उसने शादी से ही इनकार कर दिया। लड़की वालों ने जब लड़के की तलाशी ली तो उसके पास से कोरेक्स कफ सिरफ मिला। जिसके बाद यह बात फैल गई कि लड़का नशे के लिए कोरेक्स कफ सिरफ पीता है।

वही लड़की अपने फैसले पर अडिग थी लोग उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वो अपनी जिद्द पर अड़ी हुई थी कि वो इस नशेड़ी से शादी करके अपना भविष्य नहीं बर्बाद करेगी। नशे की वजह से यह शादी टूट गयी। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मीटिंग हुई। जिसमें यह फैसला लिया गया कि शादी में जो खर्च हुआ है वो देना होगा। पैसा देने का समय फिक्स किया गया यह तय हुआ कि जब तक पैसा लड़की वालों को नहीं मिलता है तब तक लड़का और उसका परिवार लड़की वाले की निगरानी में रहेगा।

 

 

मामला 28 अप्रैल की कटिहार के कुरसेला प्रखंड का है जहां इलाके में इसी की चर्चा हो रही है। बताया जाता है कि लड़का भागलपुर के सुल्तानगंज का रहने वाले अरविंद चौधरी के 29 वर्षीय पुत्र मंजीत चौधरी है जिसकी शादी कटिहार के कुर्सेला में तय हुई थी। लड़की काफी पढ़ी लिखी है वो स्नातक और बीएड पास है। जबकि लड़का मैट्रिक पास है। इसके बावजूद लड़की वाले शादी के लिए तैयार हो गये थे लेकिन नशे के कारण इस शादी को लड़की ने तोड़ दिया।

 

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …