Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / पृथ्वी दिवस समारोह का भव्य आयोजन

पृथ्वी दिवस समारोह का भव्य आयोजन

डेस्क। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग में पृथ्वी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक विज्ञान के डीन प्रोफेसर पी. सी. मिश्रा और एम. के कॉलेज के सेवानिवृत प्रोफेसर शारदानंद झा थे। भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विनय नाथ झा, विभागीय शिक्षक डॉ अनुरंजन, डॉ. मनु राज शर्मा डॉ. रश्मि शिखा एवं डॉ. सुनील कुमार सिंह शामिल थे।

 

 

सभी शिक्षकों ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए जिसमें मुख्य बातें यह थी कि इस ब्रह्मांड में एकमात्र जीवन दायिनी ग्रह पृथ्वी को हम मानव ने गंभीर रूप से प्रभावित किया है। अतः इसे बचाने के लिए हम सभी को एक साथ मिलकर प्रयास करना चाहिए। इसके बाद इस समारोह में भूगोल एवं अन्य विषयों के छात्र-छात्राओं ने तीन विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता में शामिल हुए जिसमें भाषण, पोस्टर मेकिंग और पौधारोपण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

 

भाषण प्रतियोगिता में संस्कृत विभाग के पीजी छात्र ग्रिजेश कुमार, भूगोल विभाग के श्वेता पायल एवं सांजलि कुमारी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। पौधारोपण प्रतियोगिता में भूगोल विभाग के सांजलि कुमारी, श्वेता पायल और सितारा कुमारी एवं मनीषा कुमारी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।

जबकि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भूगोल विभाग के स्वीकृति सिंह, सांजलि कुमारी और पूजा कुमारी को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। इस प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। शोधार्थी सोनू कुमार दास ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए इस समारोह का समापन किया।

 

Check Also

विदाई समारोह आयोजित :: उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद पटना में संभालेंगे नई जिम्मेदारी; आशीष अमन ने ग्रहण किया प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दरभंगा का पदभार

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, दरभंगा में एक भावनात्मक एवं …

दरभंगा में सजे ग्लैमर के मंच पर छाए राजेश्वर राणा, VVIP Guest of Honor के रूप में मिला सम्मान

Mr & Miss Mithilanchal Season-03 युवा उद्यमी राजेश्वर राणा बने VVIP Guest of Honor, पाग-अंगवस्त्र …

दरभंगा में तबादला एक्सप्रेस :: 131 सहायक प्रशासी पदाधिकारी एवं लिपिकों का तबादला, डीएम कौशल कुमार ने जारी किया बड़ा आदेश, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती पूरी लिस्ट…

तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों का प्रशासनिक आधार …