Breaking News

LNMU :: नवीन स्वचालित मौसम स्टेशन का अधिष्ठापन, हर 15 मिनट की अवधि पर मिलेंगे आँकड़ें

 

दरभंगा/बिहार – ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, पटना के सहयोग से स्वचालित मौसम स्टेशन की स्थापना की गई है। कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने रविवार को मौसम स्टेशन की कार्यशैली का जायज़ा लिया ।

 

कुलपति ने कहा कि यह स्वचालित मौसम स्टेशन मिथिला विश्विद्यालय के विद्यार्थियों और अनुसंधानकर्ताओं को नई संभावनाओं की दिशा में ले जाने में मदद करेगा, साथ ही जलवायु विज्ञान में नवीनतम अनुसंधान को प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने इस तकनीकी उन्नति के लिए विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विनय नाथ झा तथा शिक्षकों को बधाई दी है।

 

विभागीय शिक्षक डॉ. मनु राज शर्मा इस मौसम स्टेशन के समन्वयक के रूप में काम करेंगे और सूचना प्रसार करने में सहयोग करेंगे। डॉ. शर्मा ने बताया कि यह विश्वविद्यालय में अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए दृष्टिकोण से मौसमी आँकड़ों की उपलब्धता को सुनिश्चित करेगा और प्राकृतिक आपदाएँ जैसे बाढ़, सूखा, लू और एक्सट्रीम वेदर के अनुमान करने में सहयोग करेगा। यह मौसम स्टेशन वायु तापमान, वर्षा, वायुमंडलीय दाब, हवा की गति और दिशा पर हर 15 मिनट की अवधि पर आँकड़े उपलब्ध करने के लिए नवीनतम तकनीक से निर्मित है।

मौसम स्टेशन के भ्रमण के दौरान प्रो. अजय नाथ झा, डॉ. कामेश्वर पासवान, मो. जमाल की विशेष उपस्थिति रही । विश्वविद्यालय ने भारतीय मौसम विभाग, पटना के वैज्ञानिकों आनंद शंकर, संदीप झा, आशीष कुमार, आर. डी शर्मा को इस स्टेशन के स्थापना में विशेष सहयोग पर आभार व्यक्त किया है।

 

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …