Breaking News

दरभंगा उत्पाद कोर्ट द्वारा शराब मामले में एक दोषी करार

डेस्क। दरभंगा के उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की कोर्ट ने शनिवार को बहेड़ा थाना के बहेड़ा के वार्ड नंबर 14 के निवासी श्रवण नायक को शराब कारोबार करने के आरोप उत्पाद अधिनियम की धारा 30 (A) में दोषी करार दिया है। अदालत ने मद्द-निषेध सदर थानाकांड सं. 246/22 के अभियुक्त बहेड़ा के वार्ड 14 निवासी शिवजी नायक के बेटे श्रवण नायक को दोषी घोषित किया है।

 

 

स्पेशल पीपी हरेराम साहू ने बताया कि कोर्ट ने दोषी अभियुक्त को सजा की अवधि निर्धारण के बिन्दु पर सुनवाई और निर्णय के लिए 24 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है। साहू ने बताया कि 19 जुलाई 2022 को 9 लीटर नेपाली देसी शराब के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था। स्पेशल ए पी पी उत्पाद अभय चंद्र पाठक ने कहा कि शराब के कारोबारी के खिलाफ बिचारण जीओ वाद सं. 10264/22 के तहत न्यायालय में प्रारंभ किया गया।

 

अभियोजन पक्ष से उत्पाद के स्पेशल ए पीपी पाठक ने तीन गवाहों की गवाही कराई। शनिवार को कोर्ट ने इस मामले का बिचारण पुरा कर अभियुक्त को शराब कारोबार करने के आरोप में दोषी घोषित किया है। जूर्मी नायक घटना समय से ही तकरीबन 21 माह से जेल में बंद है। अब जूर्मी को 24 अप्रैल को सजा की अवधि निर्धारण कर निर्णय सुनाई जायेगी।

 

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …