Breaking News

किलकारी में बच्चों ने मनाया आजादी का जश्न, देशभक्ति गीतों से गूँजी किलकारी बच्चे जमकर थिरके

पटना : किलकारी भवन पटना में बच्चों द्वारा आजादी का 75वां स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया। किलकारी के बच्चों ने लगभग 15 दिनों से चल रही थी तैयार। सब बाल भवन और प्रेक्षागृह को सजाने में लगे थे, तो कोई गीत का अभ्यास और कोई कविताएँ रचने में।

Kilkari Bhawan Patna

पूरे प्रांगण, मुख्य द्वार और राष्ट्रभाषा के परिसर को चित्रकला के बच्चों ने रंगोली से बड़े-बड़े ही खूबसूरती से सजाया। कोई क्राफ्ट की कला से किलकारी को सजाने में लगा था, कोई पेंटिंग बना रहा था, कोई गाने का रियाज कर रहा है तो कोई स्टेज और साउण्ड सिस्टम को सही व्यवस्थित करने में लगा है।

Dance

रूपेश कुमार सैंड आर्टिस्ट द्वारा इस अवसर पर सैंड आर्ट गाँधी जी के साथ बनाया। अलग-अलग प्रस्तुति देकर बच्चों ने अपना हुनर भी दिखाया। आजादी का जश्न मतलब बच्चों और बड़ों के लिए त्योहार का दिन। सर्वप्रथम 9ः00 पूर्वाह्न निदेशक किलकारी द्वारा बच्चों के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया गया। उसके बाद राष्ट्रगान समवेत स्वर में गाया गया।

स्वतंत्रता दिवस के क्या मायने है, आजदी को हमें कैसे संभालकर रखना है। इसके पाने के लिए न जाने कितने लोगों ने अपने प्राण गवां दिए। अतः आप सभी बच्चे ही भविष्य के नागरिक इसे संभालकर रखना आपाका भी दायित्व है। इस तरह की प्रेरणादायक बाते कही विनय मिश्रा, लेखा पदाधिकारी, किलकारी बिहार बाल भवन ने।

RAJRAY SECUREX PRIVATE LIMITED PATNA

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *