Breaking News

बिहार :: 8 पुलिस वालों पर आपराधिक मामला दर्ज, दरभंगा सीतामढ़ी के 7 थानाध्यक्ष हैं आरोपी

दरभंगा (विजय सिन्हा) : दरभंगा और सीतामढ़ी जिला के कुल सात थानाध्यक्ष और एक स.अ.नि. के विरुद्ध सोमवार को सीजेएम कोर्ट में एक आपराधिक मामला दर्ज कराई गई है। सीतामढ़ी जिला के नानपुर थान क्षेत्र के बालासात निवासी नैयर इमाम ने कोर्ट में परिवाद पत्र दायर कर न्याय की फरियाद किया है। जिसमें फरियादी ने मब्बी ओपी अध्यक्ष पंकज कुमार, स.अ.नि हंस कुमार, भालपट्टी थानाध्यक्ष धीरज कुमार, सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष, सीतामढी जिला के परियार,सुरसंड, मेहसौल और पुपरी थानाध्यक्ष को नामजद आरोपी बनाया है। 

नालिशी में सूचक ने लिखा है कि 27 दिसंबर को मोटरसाइकिल से पत्नी के साथ शोभन से सटे नरकटिया अपना जमीन देखने जा रहा था कि सादा लिबास में चार व्यक्ति आया और पकड़ कर थाना लॉकप में बंद कर दिया। रात में लॉकप से निकाल कर सभी आरोपियों ने लाठी डंडे से पीटाई किया। यह सिलसिला 30 दिसंबर की सुबह तक जारी रखा। इसके अलावे पास में रखा 49000 रुपया छीनकर आपस में बांट लिया तथा सोने का चैन समेत अन्य सामान ले लिया है। सीजेएम ने मामले की गंभीरता से लेते हुए परिवाद पत्र को पंजीकृत करते हुए जांच के लिये स्वंय की अदालत में रखा है।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *