Breaking News

बिहार :: दरभंगा में हनुमाननगर प्रखंड के सभी पंचायतों में एक साथ सात निश्चय योजना की हुई जांच

दरभंगा / हनुमाननगर : बिहार के मुख्य सचिव के निर्देश पर आज हनुमाननगर प्रखंड के सभी पंचायतों में एक साथ सात निश्चय योजना की जांच कराई गई। जांच में कई चौकाने वाले तथ्य सामने आये। नरसरा पंचायत के पांच वार्डाें में योजनाओं की शुरूआत ही नहीं की गई थी। जिसे देखते हुए उपविकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो ने पंचायत सचिव मो. गुलाम रब्बानी से स्पष्टीकरण पूछते हुए एक सप्ताह के अंदर कार्य प्रारंभ करने का आदेश दिया।

सनद रहे कि मुख्य सचिव से मिले आदेश के बाद जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सभी पंचायतों के लिए अधिकारियों और अभियंताओं की टीम बनाकर जांच का आदेश दिया। इसी कड़ी में नरसरा पंचायत की जांच उपविकास आयुक्त ने की। वहीं आवास सहायक नसरे आलम की अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण पूछने का निदेश दिया। डीहलाही पंचायत में योजनाओं के भौतिक सत्यापन के लिए नामित किए गए अपर समाहर्ता मोबीन अली अंसारी नहीं पहुंच सके। जिसके कारण जांच नहीं हो सकी। नरसरा पंचायत में डीडीसी कारी प्रसाद महतो ने हर घर नल का जल योजना व गली नाली पक्कीकरण योजना का का स्थल निरीक्षण किया। बीडीओ ओमप्रकाश को सात निश्चय योजना के क्रियान्वयन से जुड़े सभी वार्ड सदस्यों का ह्वाट्स एप्प ग्रुप बनाने के लिए निदेशित किया। वार्ड-3,11 व 13 के वार्ड सदस्य व पंचायत सचिव को 7 निश्चय से जुड़ी योजनाओं का कार्य शुरू करने का आदेश दिया।

इसी प्रकार मोरो में अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), अरैला में लेखा प्रशासन व स्वनियोजन के निदेशक वसीम अहमद, पटोरी में डीपीआरओ शत्रुघ्न प्रसाद कामती, गोढ़ैला में स्थापना उप समाहर्ता अनिल कुमार, रामपुरडीह में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी वीरेंद्र नारायण पांडेय, नेयाम छतौना में डीडब्ल्यूओ विनोद प्रसाद, रुपौली में वरीय उपसमाहर्ता उमाकांत पांडेय, गोदाईपट्टी में जिला योजना पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद, गोढ़ियारी में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) रामाश्रय प्रसाद सिंह, पंचोभ में सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ प्रमोद कुमार साहू, सिनुआरा में जिला कृषि पदाधिकारी समीर कुमार ने योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *