Breaking News

शीशो पश्चिम स्वास्थ्य उपकेन्द्र हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में होगा विकसित – संजय सरावगी

दरभंगा : सदर प्रखंड के शीशो पंचायत भवन मे शिविर लगाकर 44 गर्भवती मां का एएनसी संबंधी संपूर्ण जांच की गयी. साथ ही महिलाओं को दवा दी गयी.

शिविर का उद्घाटन विधानसभा प्राक्कलन समिति के सभापति सह नगर विधायक संजय सरावगी ने किया. स्वास्थ्य उपकेन्द्र शीशो पश्चिम को 15 दिनों के भीतर हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित किया जायेगा. सेँटर के रूप में यहां मरीजों को ओपीडी की सुविधा मिलेगी.

रोजाना चिकित्सक ओपीडी समयनुसार मरीजों की चिकित्सा करेंगे. साथ ही यहां के आसपास के लोगों को गैर संचारी रोग संबंधी सभी जांच सुविधाये मुहैया करायी जायेगी. जांच के बाद संबंधित मरीजों को नि:शुल्क दवा उपलब्ध करायी जायेगी. विधायक ने कहा कि इसके लिये उपकेन्द्र के भवन का जीर्णोद्धार किया जायेगा. उसके बाद जांच संबंधी उपकरण व दवा मुहैया करायी जायेगी.

मौके पर मुखिया शमसे आलम खान, सरपंज अरमान खान, स्वास्थ्य प्रबंधक रेवती रमण, वीसीएम, रिजवान खान, शवरूण खातून एवं लेब टैक्नीशियन चन्द्रकांत चौधरी आदि मौजूद थे.

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …