दरभंगा : कोरोना वायरस बीमारी की जानकारी आम होने के बाद से जितने भी लोग विदेश यात्रा कर जिला में वापस लौटे हैं उन सभी लोंगो को चिन्हित कर उनका स्क्रीनिंग किया जा रहा हैं.पूर्ब में कराये गये सर्वेक्षण के आधार पर आज 287 लोंगो की स्क्रीनिंग करने हेतु चिकित्स्कों की टीम उनके घर भेजी गयी थी. वहां जाकर इनके लक्षण रिकॉर्ड किया गया हैं एवं इसमें से कुछ संदिग्ध लोग पाए गये हैं जिनके मेडिकल टेस्ट हेतु डीएमसीएच के आई सोलेसन वार्ड में शिफ्ट कराया गया हैं . यहां इनलोगो की जाँच की जाएगी.
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
डीएमसीएच के आइसोलेशन कोषांग से प्राप्त सूचनानुसार अबतक कुल 26 लोंगो को आइसोलेशन वार्ड में जाँच हेतु लाया गया हैं.

सरकार के मुख्य सचिव ने विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से विदेश यात्रा कर लौटे सभी लोंगो की जाँच कराने का निर्देश दिया गया हैं.
डीएम द्वारा बताया गया की विदेश एवं राज्य के बाहर से लौटे सभी व्यक्तियों की पहचान कर उनका स्क्रीनिंग किया जा रहा हैं. विदेश से लौटे लोंगो का आज चिकित्स्कों के द्वारा घर घर जाकर स्क्रीनिंग की गयी हैं. यह कल भी जारी रहेगा. बताया कि यहां के किसी भी व्यक्ति में कोरोना का जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं पाया गया हैं.
उन्होंने बताया हैं कि राज्य के बाहर से आ रहे लोंगो के ठहरने, खाने पीने कि व्य्वश्था कर दी गयी हैं . इनलोगो के इनके गांव के स्कूल अथवा पंचायत भवन में 14 दिनों तक रखा जायेगा. एमडीएम प्रभारी द्वारा बताया गया हैं कि आज दिन में लगभग 490 लोंगो को खाना खिलाया गया हैं.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !