Breaking News

बिहार :: मास्टर शिवम सिंह के शास्त्रीय संगीत व सुरीले राग पर झूमें श्रोता।

दरभंगा : ल०ना०मि०वि०वि० में मास्टर शिवम सिंह द्वारा शास्त्रीय संगीत एवं राग की प्रस्तुति की गई। मास्टर शिवम सिंह जिन्होंने देश के कई चैनलों द्वारा प्रसारित रियलिटी शो में सेमीफाइनल तक पहुंचकर कई बार बिहार का मान बढ़ाया है। मास्टर शिवम के संगीत में हारमोनियम पर डॉक्टर अश्विनी कुमार सिंह, तबला पर शिव नारायण महतो, अभय नाथ झा व तानपुरा पर पूजा कुमारी साथ दे रही थी।

संचालन सागर कुमार सिंह और अंतिम में डॉक्टर पुष्पम नारायणन एवं डॉ लावण्या कीर्ति सिंह काव्या द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। शिवम कुमार सिंह के पिता डॉक्टर अश्विनी कुमार सिंह एवं माता डॉक्टर माधुरी सिंह कार्यक्रम में मौजूद थीं । इस कार्यक्रम के दौरान छपरा के मूल निवासी उनके दादा रामजी सिंह और संगीत एवं नाट्य विभाग के सभी छात्र एवं गुरुजन उपस्थित थे ।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …