Breaking News

बिहार :: बांस के घने बगीचे में एक झोपड़ी से 204 कार्टून शराब बरामद, फरार शराब तस्कर नहीं लगा पुलिस के हाथ

दरभंगा : बिहार में शराबबंदी के बाद प्रदेश भर में हो रही शराब तस्करी लगातार जारी है। आए दिन कभी पुलिस तो कभी उत्पाद विभाग शराब तस्करी को रोकने के लिए गिरफ्तारी और छापामारी कर रही है। इसी सिलसिले में गुप्त सूचना के आधार पर दरभंगा के हायाघाट में पुलिस ने छापेमारी की ।जहां पुलिस द्वारा हायाघाट के जयंतीपुर गांव में बांस से बने एक घर में रखे शराब के 204 कार्टून बरामद किए गए हैं। कार्टूनों में रखे हज़ारों बोतल बरामद शराब का तस्कर दिनेश सहनी पुलिस के आने की भनक लगने से भागने में कामयाब रहा।

मिली जानकारी के मुताबिक दिनेश सहनी इलाके का दबंग है जिसके डर से गांववाले कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए। 

शराब माफिया ने शराब बांस के घने बगीचे में एक झोपड़ी में छुपा कर रखी थी. यहीं से छोटे मोटे शराब कारोबारी शराब खरीद बाजार में 1200 से 1500 रुपए प्रति.बोतल के हिसाब से बेच कर मोटी रकम कमाया करते थे. पुलिस ने ऐसे ही एक छोटे शराब कारोबारी को शराब के साथ गिरफ्तार किया तब पुलिस को शराब के इस गोदाम का पता चला. बरामद शराब की कीमत तक़रीबन 40 लाख रुपए है. फरार दिनेश सहनी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …