जालंधर (उमेश बत्रा) : पार्टी में काफी लम्बे समय से सक्रिय रूप से कार्य कर रहे भारतीय जनता पार्टी एस.सी मोर्चा के नेता राज सभ्रवाल को वार्ड नंबर 58 में उनकी लोकप्रियता और सेवा भावना को देखते हुए पार्टी टिकट दे सकती है, क्योंकि वार्ड नंबर 58 एस.सी रिजर्व है और एस. सी कैंडिडेट के नजरिए से राज सभ्रवाल एक उम्दा उम्मीदवार हैंं, उन्होंने अपने राजनीतिक कैरियर में लोक भलाई व एस.सी समाज के लिए काफी कार्य तो कियेे ही हैं , साथ ही इसके अलावा RSS में भी उनके द्वारा अच्छी पकड़ बताई जा रही है। राज सभ्रवाल तकरीबन 9 सालों से पार्टी की निस्वार्थ सेवा से कार्य कर रहे हैं, वार्ड नंबर 58 में भी वह सामाजिक कार्य करते हुए नजर आए हैं, मसलन जरूरतमंदों के आधार कार्ड या वोटर कार्ड बनवाने हो या बुजुर्गों की पेंशन लगवानी हो या किसी तरह से भी उनके द्वारा कोई मदद की जा सकती हो, वह हर तरीके से हमेशा अपने वार्ड के निवासियों का काम करवाने के लिए अग्रणी रहे हैं। उनकी इसी तरह की सेवा भावना व लोकप्रियता को देखते हुए पार्टी इस बार उम्मीदवार घोषित कर सकती है। आज पूछे जाने पर कि क्या वह वार्ड 58 से पार्षद चुनाव लड़ना चाहते हैं? के जवाब में उन्होंने कहा कि “हां अवश्य और उनकी खुशकिस्मती होगी कि वह अपने वार्ड के लोगों की समस्या का निवारण कर सके और सेवा का मौका प्राप्त कर सकें, वह अपने वार्ड व समाज की सेवा के लिए हमेशा तैयार है”।पंजाब :: लंबे समय से लोक हित के लिए कार्य कर रहे हैं दलित भाजपा नेता राज सभ्रवाल
जालंधर (उमेश बत्रा) : पार्टी में काफी लम्बे समय से सक्रिय रूप से कार्य कर रहे भारतीय जनता पार्टी एस.सी मोर्चा के नेता राज सभ्रवाल को वार्ड नंबर 58 में उनकी लोकप्रियता और सेवा भावना को देखते हुए पार्टी टिकट दे सकती है, क्योंकि वार्ड नंबर 58 एस.सी रिजर्व है और एस. सी कैंडिडेट के नजरिए से राज सभ्रवाल एक उम्दा उम्मीदवार हैंं, उन्होंने अपने राजनीतिक कैरियर में लोक भलाई व एस.सी समाज के लिए काफी कार्य तो कियेे ही हैं , साथ ही इसके अलावा RSS में भी उनके द्वारा अच्छी पकड़ बताई जा रही है। राज सभ्रवाल तकरीबन 9 सालों से पार्टी की निस्वार्थ सेवा से कार्य कर रहे हैं, वार्ड नंबर 58 में भी वह सामाजिक कार्य करते हुए नजर आए हैं, मसलन जरूरतमंदों के आधार कार्ड या वोटर कार्ड बनवाने हो या बुजुर्गों की पेंशन लगवानी हो या किसी तरह से भी उनके द्वारा कोई मदद की जा सकती हो, वह हर तरीके से हमेशा अपने वार्ड के निवासियों का काम करवाने के लिए अग्रणी रहे हैं। उनकी इसी तरह की सेवा भावना व लोकप्रियता को देखते हुए पार्टी इस बार उम्मीदवार घोषित कर सकती है। आज पूछे जाने पर कि क्या वह वार्ड 58 से पार्षद चुनाव लड़ना चाहते हैं? के जवाब में उन्होंने कहा कि “हां अवश्य और उनकी खुशकिस्मती होगी कि वह अपने वार्ड के लोगों की समस्या का निवारण कर सके और सेवा का मौका प्राप्त कर सकें, वह अपने वार्ड व समाज की सेवा के लिए हमेशा तैयार है”।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !