लखीसराय।(रजनिश कुमार) – लखीसराय के पोखरमा मे जमीनी विवाद में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई थी ।जिसके बाद आज बिहारसरकार के जलसंसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह बुधवार को लखीसराय के पोखरामा गाँव पहूँचकर ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री हत्याकांड के पिड़ित परिवार को सांत्वना दिया और पुलिस अधीक्षक अरविंद ठाकुर जी को इस हत्या में संलिप्त सभी अपराधियों को अबिलंब गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश दिए।मंत्री जी ने सख्त लहजे में आदेश देते हुए कहा कि दोषीयों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। अपराध करनेवाले किसी के नहीं होते हैं उन सभी कोकड़ी से कडी सजा दिया जाय ताकि लखीसराय जिला में कोई
भी अपराधी अपराध करने से पहले सौ बार सोचें ।उन्होंने कहा एक ही घर के तीन परिवारों की हत्या करना घोर अन्याय है, मैं सदा अन्याय के विरोध में आवाज बुलंद करता रहा हूँ। मै न्याय के साथ खड़ा रहूँगा । इस मौके पर एसपी अरविन्द ठाकुर, एस डी पी ओ पंकज कुमार, ए एस पी अभियान पवन उपाध्याय, समाज सेवी अशोक सिंह,सुजीत कुमार, जिला जदयू अध्यक्ष रामानंद मंडल, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
Check Also
शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …
शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
