Breaking News

बिहार :: बिहार की जनता को नीतीश ने बनाया है बेवकूफ : सिद्दीकी

दरभंगा : राजद के देश बचाओ-भाजपा भगाओ महारैली की तैयारी को लेकर प्रखंडों में भी कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है. ब्रह्मपुरा मुसवासी गांव में स्थानीय एक स्कूल के प्रांगण में राजद प्रखंड अध्यक्ष राज नारायण यादव की अध्यक्षता में राजद-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसे संबोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री मो. अली अशरफ फातमी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के विचार देश के झंडे को बदलना, देश की कानून को बदलना और आरएसएस पूरे देश में अपनी हुकूमत चलाना चाहती है. उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में अगर आरएसएस की कामयाबी हो गई तो इनके मुताबिक देश चलेगा. उन्होंने कहा कि लालू यादव की चारा घोटाले में कोई भूमिका नहीं थी और उनके परिवार पर लगाये गये सभी इल्जाम बेबुनियाद हैं. उन्होंने कहा कि बिहार के बचाने के लिए हम सब एक होकर होने वाले रैली में भाग लें. बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अब्दुलबारी सिद्दीकी ने कहा कि तेस्जवी यादव तो सिर्फ बहाना था, बीजेपी में जाने से पहले ही मोदी के साथ खाना-पीना चल रहा था. 6 महीना पहले से ही सब प्लानिंग कर लिया गया था. उन्होंने कहा कि जिसके लिए नीतीश कुमार ने बिहार की जनता से महागठबंधन के नाम पर वोट लिया और फिर बेवकूफ बनाया. उन्होंने कहा कि आगामी 27 अगस्त को हमलोग पटना की रैली में ज्यादा से ज्यादा की संख्या में भाग लेकर सफर करेंगे. इस मौके पर सुरेन्द्र यादव, उपप्रमुख नसर नबाब, हसन इमाम, अशोक सिंह, शहादत अली आदि ने भी विचार रखे.

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …