Breaking News

अप्रैल 2019 से अमौसी एयरपोर्ट से मुंशी पुलिया तक दौड़ने लगेगी लखनऊ में मेट्रो

लखनऊ।पीआरओ के मुताबिक अभी तक इस रूट पर करीब 85 फीसदी काम पूरा हो गया है।हम उम्मीद करते हैं कि इस लंबे रूट पर मेट्रो चलने से इस पर करीब एक लाख यात्री रोजाना यात्रा करेंगे।

लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से मुंशी पुलिया तक मेट्रो का काम मार्च 2019 से तक पूरा करने का लक्ष्य है, वहीं एक अप्रैल 2019 को शहर के एक कोने से दूसरे कोने तक मेट्रो दौड़ने लगेगी। करीब 23 किलोमीटर की इस दूरी को तय करने में मेट्रो को 40 मिनट का समय लगेगा।इस रूट पर 21 मेट्रो स्टेशन बनाये जा रहे हैं।ये जानकारी लखनऊ मेट्रो के पीआरओ अमित श्रीवास्तव ने बातचीत में दी।

पीआरओ के मुताबिक अभी तक इस रूट पर करीब 85 फीसदी काम पूरा हो गया है।हम उम्मीद करते हैं कि इस लंबे रूट पर मेट्रो चलने से इस पर करीब एक लाख यात्री रोजाना यात्रा करेंगे।उन्होंने कहा कि इस 23 किलोमीटर रूट पर 21 मेट्रो स्टेशन होंगे और अधिकतम किराया 60 रूपया होगा।अभी मुंशी पुलिया से हवाई अड्डे तक किसी को भी अपने वाहन से जाने में एक से डेढ़ घंटे का समय लगता है लेकिन मेट्रो आरंभ हो जाने के बाद यह दूरी केवल 40 मिनट में पूरी होगी और किसी को भी यातायात जाम के झंझट में भी नहीं फंसना पड़ेगा।

पढ़ें यह भी खबर -यूपी : नौ शहरों में सिटी बस की बेहतर सुविधा दी जाएगी

श्रीवास्तव ने बताया कि जब अमौसी हवाईअड्डे से मुंशीपुलिया तक की मेट्रो शुरू हो जायेगी तब हमें उम्मीद है कि प्रतिदिन एक लाख यात्री यात्रा करेंगे क्योंकि इस रूट में शहर के सबसे व्यस्तम बाजार हजरतगंज, विधानसभा सचिवालय, लखनऊ विश्वविद्यालय, आईटी चौराहा, निशातगंज और इंदिरानगर जैसे इलाके पड़ेंगे।इसके बाद ईस्ट वेस्ट कॉरीडोर पर काम शुरू होगा।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *