Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / दरभंगा में दर्दनाक हादसा, ट्रायल के दौरान ट्रेन के इंजन से कटकर 3 महिलाओं की मौत

दरभंगा में दर्दनाक हादसा, ट्रायल के दौरान ट्रेन के इंजन से कटकर 3 महिलाओं की मौत

 

डेस्क। दरभंगा जिले में इलेक्ट्रिक लाइन पर ट्रायल के दौरान ट्रेन के इंजन से कटकर तीन महिलाओं की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा काकरघाटी- शीशो नई रेल लाइन पर गोपालपुर गांव के पास शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे हुई। तीनों महिलाएं रेलवे ट्रैक पर शौच करने के लिए बैठी हुई थीं, तभी अचानक इंजन आया और वे उसकी चपेट में आई गईं। तीनों महिलाएं गोपालपुर गांव की रहने वालीं थीं और आपस में रिश्तेदार (गोतनी) थीं।

 

 

 

जीआरपी थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि मृतिकाओं में गोपालपुर निवासी ब्रह्मदेव पासवान के पुत्र रामबाबू की पत्नी बबीता, श्याम बाबू की पत्नी ममता और राम लगन उर्फ रामू की पत्नी देवकी शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कई ग्रामीण पहुंच गए। लोगों ने हादसे की सूचना सदर थाने की पुलिस को दी। दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे सदर थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने कहा कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

मुखिया राजकुमार दास ने भी रेल इंजन से कटकर एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत होने की पुष्टि की है। बताया गया कि शुक्रवार दोपहर इस रेल लाइन पर रेलवे के वरीय अधिकारियों ने विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया था। इसमें मिली गड़बड़ियों को मोटर वैगन से दुरुस्त किया गया। अधिकारियों के निरीक्षण के बाद देर शाम में इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रायल शुरू हुआ। इलेक्ट्रिक इंजन बेला गुमटी की ओर से जैसे ही गोपालपुर पहुंचा कि तीनों महिलाएं चपेट में आ गईं। शनिवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

Check Also

विदाई समारोह आयोजित :: उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद पटना में संभालेंगे नई जिम्मेदारी; आशीष अमन ने ग्रहण किया प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दरभंगा का पदभार

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, दरभंगा में एक भावनात्मक एवं …

दरभंगा में सजे ग्लैमर के मंच पर छाए राजेश्वर राणा, VVIP Guest of Honor के रूप में मिला सम्मान

Mr & Miss Mithilanchal Season-03 युवा उद्यमी राजेश्वर राणा बने VVIP Guest of Honor, पाग-अंगवस्त्र …

दरभंगा में तबादला एक्सप्रेस :: 131 सहायक प्रशासी पदाधिकारी एवं लिपिकों का तबादला, डीएम कौशल कुमार ने जारी किया बड़ा आदेश, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती पूरी लिस्ट…

तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों का प्रशासनिक आधार …