सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। भाजपा जिला प्रवक्ता अशोक नायक ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बिहारी छात्रों के साथ बर्बरता व मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण और घोर निन्दनीय घटना हैं।


क्या बंगाल में बिहारी छात्रों को परीक्षा देना भी गुनाह हैं ? बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार हैं, वहां अपने देश के बच्चे – बिहार के बच्चे अगर परीक्षा देने जा रहे हैं तो उनके साथ गुंडई किया जा रहा है और मारपीट किया जाता हैं।

क्या ममता बनर्जी बिहार के छात्रों को हिंदुस्तानी नहीं मानती हैं ? राजद नेता तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव आज बिहार के यादव छात्रों के साथ मारपीट किए जाने पर ममता बनर्जी के विरुद्ध आवाज क्यों नहीं उठा रहें हैं ?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पश्चिम बंगाल में मोहब्बत की दुकान खोल रहें हैं कि नफरत की दुकान? आज इंडिया गठबंधन की चुप्पी क्यों ? ममता बनर्जी इस्तीफा दे।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !