लखनऊ (विमलेश तिवारी) : राजधानी में हाल ही में चालू हुई लखनऊ मेट्रो में बुर्का हटाने को लेकर गार्डो से विवाद हो गया था जिसमे महिलाओं को मेट्रो में सफर करने से गार्डो द्वारा रोक गया था। लखनऊ के आलमबाग इलाके के निवासी माज़ अहमद ने लखनऊ मेट्रो की सुरक्षा में तैनात गार्डों पर इल्जाम लगाया है कि उनके परिवार की महिलाओं को जबरदस्ती बुर्का उतारने पर मजबूर किया जिसका विरोध करने पर बदसलूकी भी की गयी इसके बाद माज़ अहमद का परिवार बग़ैर सफर किये वापस लौट गया यह मामला सामने आने के बाद शिया सुन्नी उलमा ने भी इस वाकये पर सख्त ऐतराज़ जताया है।बुर्के में मुस्लिम परिवार को लखनऊ मेट्रो में सफर न किये जाने देने से मुस्लिम उलमा ने भी सख़्त ऐतराज़ जताते हुए अफसोस का इज़हार किया है दारुल उलूम के तर्जुमान मौलाना सुफियान निज़ामी ने अपने जारी किये हुए बयान में कहा के यह वाकिया अफसोस नाक है।

क्योंकि लखनऊ पूरी दुनिया में अपनी गंगा जमुनी तहजीब के लिए पहचाना जाता है और लिबास के नाम पर लखनऊ मेट्रो में जिस तरीके से मुस्लिम महिलाओं को सफर करने से रोका गया और बदसलूकी की गई और सबके सामने उनसे नकाब उतारने को कहा गया यह बड़े ही शर्म की बात है तो वही दूसरी ओर शिया आलिम मौलाना सैफ अब्बास ने भी इस मामले को लेकर कड़ा एतराज जताया है मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि ऐसे मामलों में सरकार को गौर करने की जरूरत है क्योंकि सरकार एक तरफ सबका साथ सबका विकास की बात कर रही है तो दूसरी तरफ ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं ऐसे में प्रधानमंत्री को खुद ऐसे मामलों को रोकने के लिये कोई बेहतर क़दम उठाने की ज़रूरत है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
- धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद
- शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन
ज्ञात रहे लखनऊ मेट्रो से जुड़ा यह मामला 27 मई का मवय्या मेट्रो स्टेशन का बताया जा रहा है जब मुस्लिम महिलाओं को सिक्योरिटी के नाम पर मेट्रो में सफर करने के लिए बुर्का उतारने की बात कहते हुए सफर नही करने दिया गया वहीं मामले में एलएमआरसी ने संज्ञान लेते हुए आरोपी सुरक्षाकर्मी को सस्पेंड कर दिया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !