दरभंगा : स्वास्थ्य विभाग में जिले के 6 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के समय में बदलाव किया है. साथ ही अब छुट्टी के दिन रविवार को भी पीएचसी खुली रहेगी. जबकि सोमवार को स्वास्थ्य केन्द्र बंद रहेगी. इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ संजय कुमार की ओर से कार्यालय आदेश निर्गत किया है. इसके तहत ओपीडी 11 बजे से शाम सात बजे तक संचालित की जायेगी. पहले ओपीडी का समय दोपहर 12 से लेकर आठ बजे तक संचालित होता था.
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
विदित हो कि जिले में 6 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नये समय सारणी के अनुसार संचालित हो रहे हैं. स्वास्थ्य केन्द्रों में राज परिसर, चुनाभट्टी, उर्दू बाजार, खाजासराय, अलीनगर व बिरौल यूपीएचसी शामिल हैं.

गर्भवती महिलाओं व बच्चों के लिए बेहतर चिकित्सकीय उपचार की व्यवस्था
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की ओर से संचालित ओपीडी में गर्भवती महिलाओं के एएनसी से संबंधी नि:शुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध है. इसके तहत गर्भवती महिलाओं के हिमोग्लोबीन, बीपी, वेट सहित अन्य जांच की जाती है. साथ ही गर्भ में पल रहे नवजात की स्थिति जानने के लिये (एफएचएस) फीटल हर्ट साउंड की जांच की जाती है. जांच के दौरान असामान्य स्थिति होने पर संबंधित गर्भवती महिलाओं को बेहतर उपचार के लिये डीएमसीएच रेफर कर दिया जाता है.
छुट्टी के दिन रविवार को अस्पताल खुलने से लोगों को मिलेगी चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा
स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देश के मद्देनजर पिछले नवम्बर माह से सभी पीएचसी में रविवार को भी मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा मिलने लगा है. इससे लोगों को उपचार के लिये निजी अस्पताल नहीं जाना पड़ता है. इसके पूर्व रविवार को सरकारी जिला व अन्य प्रखंड अस्पतालों में बंदी होने के कारण लोगों को इलाज के लिये मजबुरन अन्य निजी क्लीनिक जाना पड़ता था. विदित हो कि डीएमसीएच का ओपीडी भी सप्ताहिक रविवार को बंद रहता है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !