Breaking News

बदनाम करने के लिए सीमा से छोड़े जा रहे जानवर : सुरेश खन्ना

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। विधानसभा में सोमवार को सरकार ने कहा कि उसकी बदनामी कराने के लिए मध्य प्रदेश व राजस्थान सीमा से छुट्टा जानवर यहां छोड़े जा रहे हैं।
सदन में प्रश्नकाल के दौरान संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि राज्य की योगी सरकार को बदनाम करने के लिए उप्र में छुट्टा पशु छोड़े जा रहे हैं।

कांग्रेस सदस्य मध्य प्रदेश और राजस्थान से शुरू हुए इस सिलसिले को रुकवाएं। सदन में कांग्रेस के अजय कुमार लल्लू ने कहा कि अवारा पशु किसानों की फसल चौपट कर रहे हैं। पशुधन मंत्री लक्ष्मी नारायण ने कहा कि छुट्टा जानवरों द्वारा फसलों को पहुंचाए गए नुकसान के बारे में कोई आंकड़ा नहीं जुटाया है।


कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि छुट्टा पशुओं द्वारा फसल बर्बाद किए जाने से परेशान किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार का यह जवाब गैर-जिम्मेदाराना है। श्री खन्ना ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार इस मुद्दे को लेकर काफी गंभीर है और वह छुट्टा गोवंशीय पशुओं को सहारा देने के लिए गौ आश्रय स्थल खुलवाए हैं। इस जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस सदस्यों ने सदन से वाकआउट किया।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …