Breaking News

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाला चुनाव अगले आदेश तक टला

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।

केन्द्रीय चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले एमएलसी के चुनाव अगले आदेशों तक टाल दिये हैं। इनमें से 5 खण्ड स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटें हैं। इन सीटों पर मौजूदा विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल आगामी 6 मई को समाप्त हो रहा है। उससे पहले इन सीटों पर चुनाव इसी अप्रैल माह में ही करवाए जाने थे।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इन चुनावों को करवाने के लिए पूरी चुनाव प्रक्रिया में अधिसूचना जारी किये जाने, नामांकन दाखिले, नामांकन की जांच, नाम वापसी व प्रचार के लिए कम से कम 4 सप्ताह का समय लगता है। मगर कोरोना संकट के मौजूदा हालात में यह चुनाव प्रक्रिया अप्रैल माह में पूरी होना सम्भव नही है।

इसलिए केन्द्रीय चुनाव आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 324, सहपठित लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-16 के तहत मिले अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश दिये हैं कि विधान परिषद की इन सीटों पर चुनाव प्रक्रिया परिस्थितियों की समीक्षा के बाद अगले आदेशों से शुरू की जाएगी।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …