दरभंगा : युवा जदयू बिहार प्रदेश के संगठन सचिव सह मुज़फ़्फ़रपुर नगर के प्रभारी राजेश्वर राणा उर्फ़ बिल्टू सिंह जल संसाधन मंत्री संजय झा के द्वारा दरभंगा मधुबनी समेत मिथिला के विकास कार्यों को प्राथमिकता देकर बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए बांध निर्माण समेत कई योजनाओं की शुरुआत को लेकर उनके प्रति आभार प्रकट किया है।
- “फ्लाईओवर पर मौत का मोड़: तेज रफ्तार में फिसली बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत”
- “दो हादसे, छह मौतें: तेज रफ्तार और लापरवाही ने छीनी कई जिंदगियां”
- “मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत”
- “रफ्तार का नया रास्ता: गंगा एक्सप्रेसवे से बदलेगी यूपी की तस्वीर”
- हरदोई स्कूल विवाद: वायरल वीडियो के बाद माफी, फिर भी FIR की तैयारी
राजेश्वर राणा ने कहा कि मिथिला के लाल संजय झा जिस भी पद पर रहे हों हर समय दिन रात उन्होंने मिथिला के विकास के कार्यों की प्राथमिकता दी है।

बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए अभी से ही उन्होंने तैयारी कर कई योजनाओं को हरी झंडी दे दी है। दरभंगा सदर, बेनीपुर, बिरौल में 9 करोड़ 64 लाख 98 हज़ार रुपए की लागत राशि से जीवछ कमला प्रवाह को निर्बाध कर सुप्त नदी श्रोत को जीवंत करने का कार्य भी शूरू हो चुका है। इतना ही नहीं मंत्री जी ने कोरोना संकट में लाखों बेरोजगार मजदूरों को भी रोजगार देने का काम किया है। इन योजनाओं को लेकर लगे मजदूरों को अब काम की तलाश में दूसरे राज्य नहीं जाना पड़ेगा जिससे कई वर्षों से भारी संख्या में हो रहे बिहार से मजदूरों का पलायन पर भी ब्रेक लग जाएगा। लॉक डाउन के बाद भी बिहार के मजदूरों को काम के लिए अपना घर परिवार छोड़कर राज्य के बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

कोरोना कर्मवीर के रूप में संजय झा एक साथ कई योजनाओं को शुरू करने के साथ साथ अप्रवासी मजदूरों के लिए हरसंभव मदद दे रहे हैं। हम मिथिला वासियों को पूरा भरोसा है कि दरभंगा के बेटे संजय झा आगे भी ऐसे ही विकास कार्यों को महत्व देंगे और सीएम नीतीश कुमार के जल जीवन हरियाली अभियान में भी पूर्व की भांति अहम भूमिका निभायेंगे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !