Breaking News

सब्जीबाग में ब्राउन शुगर के तस्करों में झड़प, खुलेआम लहराया पिस्टल

देखें वायरल वीडियो भी

पटना ब्यूरो (संजय कुमार मुनचुन) : बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है. पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के सब्जी बाग में दो गुटों में झड़प हुई है साथ ही एक गुट के द्वारा पिस्टल भी लहराया गया है पिस्टल लहराने वाली तस्वीर कैमरे में कैद हो गई.

राजधानी पटना के पीरबहोर थाना अंतर्गत सब्जी बाग में वर्चस्व की लड़ाई जारी रही. इस वर्चस्व की लड़ाई में कोई जमीन का मामला नहीं है. बल्कि नसों के सौदागर की आपसी विवाद है. दो पक्ष आपस में भिड़ गए. ब्राउन शुगर जैसी नशीली पदार्थ बेचने को लेकर एक पक्ष जो था. वह कई देर तक दूसरे पक्ष को डराने के लिए पिस्टल लहराता रहा. यही नहीं आपसी रंजिश भी इसे कहा जा सकता है.

इस वर्चस्व की लड़ाई में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हावी होना चाहते हैं. पटना के सब्जीबाग का इलाका में ब्राउन शुगर बेचने को लेकर और गेसिंग को लेकर दोनों आपस में भिड़ गए और जमकर गाली-गलौज करने लगे. यही नहीं जब पीरबहोर थाना को पता चला तो इस मामले पर कार्रवाई हुई. थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच पड़ताल किया जा रहा है. जिसमें चार लोगों को नामजद किया गया है. इसमें छोटू, कासिम, डब्लू और शाजिद के नाम शामिल हैं .

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …