दरभंगा/केवटी : स्थानीय थाना क्षेत्र के बरही गांव में मंगलवार को पैसे निकालने को लेकर उत्पन्न विवाद में दो समुदायों के बीच जमकर झड़प हुई और जमकर रोड़ेबाजी हुई ।रोड़ेबाजी में एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी व दर्जन भर लोग चोटिल हो गए । पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण

सूचना मिलते ही सीटी एसपी योगेन्द्र प्रसाद, सदर एसडीओ राकेश कुमार, सदर एसडीपीओ अनोज कुमार, डीएसपी यातायात बिरजू पासवान, पुलिस इंस्पेक्टर वसंत कुमार झा, दंगा नियंत्रण व क्यूआरटी एवं अग्नि दस्ता के जवान सहित कई थाने की पुलिस बरही पहुंची। बताया जाता कि एक पक्ष दूसरे पक्ष के यहां से सीएसपी के माध्यम से पैसा निकालने गए! इसमें एक पक्ष ने दावा किया कि उन्हें जितनी की आवश्यकता थी उतना पैसा दे दिया गया और अधिक पैसा निकाल कर वह खुद दूसरा पक्ष रख लिया! इसको लेकर विवाद बढ़ गया।

डीएम डाॅ त्यागराजन एस एम ने बरही गांव पहुंचकर मामलों की तहकीकात की। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील लोगों से की। अफवाहों से बचने व सोशल मीडिया पर ध्यान नहीं देने की बात भी उन्होंने कहीं ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !