डेस्क : मधुबनी जिले के कारमेघ उतरी पंचायत के वार्ड दो एवं छह की लौकहा जनवितरण प्रणाली विक्रेता रामपरी देवी की अनुज्ञप्ति रद कर दी गई है। अधिक उम्र की इस महिला डीलर की ओर से उनके पुत्र विनोद कुमार साह कार्य संचालन करते थे।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
आरोप है कि विनोद कुमार साह ने दिसंबर 2019 से अप्रैल 2020 की अवधि में वितरण क्षेत्र के मृत लाभुकों के नाम पर ई-पॉश मशीन पर अंगूठा लगाकर उनके नाम पर अनाज की निकासी कर ली और उसे कालाबजार में बेच दिया। यह भी आरोप लगाया गया कि उन्होंने बगल की पंचायत माधोपुर के कई लाभुकों के नाम पर अंगूठा लगाकर अनाज का उठाव कर लिया और कालाबजारी की।

जांच के दौरान शिकायत सत्य
लौकहा के अरुण कुमार वर्मा की शिकायत पर अनुमंडल पदाधिकारी फुलपरास द्वारा खुटौना के आपूर्ति निरीक्षक से शिकायतों की जांच कराई गई। बताया जाता है कि आरोप सही साबित हुए। लिहाजा अनुमंडलीय पदाधिकारी फुलपरास ने डीलर रामपरी की अनुज्ञप्ति तत्काल प्रभाव से रद कर दी । बता दें कि दो डीलरों के निधन एवं कुछ के निलंबित रहने के कारण कारमेघ उतरी पंचायत के सभी 15 वार्डो के लिए जनवितरण प्रणाली का अनाज वितरण रामपरी देवी ही अपने पुत्र बिनोद कुमार साह के माध्यम से कर रही थी। आधा से अधिक अगस्त महीना समाप्त हो गया है और पंचायत के जनवितरण के संचालन की जिम्मेदारी किसी को नही सौंपी गई है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !