दरभंगा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. के आदेश के आलोक में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया ने आगामी बिहार विधान सभा निर्वाचन, 2020 की तैयारी को लेकर सभी कोषांग के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक की।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

बैठक में उन्होंने सभी निर्वाची पदाधिकारी को अपने-अपने मतदान केन्द्र भवनों पर बूनियादी न्यूनतम सुविधाएँ शत्-प्रतिशत् सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पी.एच.ई.डी. के कार्यपालक अभियंता को सभी मतदान केन्द्रों का सर्वें कराकर चापाकल सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी मतदान केन्द्रों पर रैलिंग के साथ रैम्प, शौचालय सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि प्राप्त समेकित प्रतिवेदन के अनुसार 298 मतदान केन्द्रों पर रैम्प, 105 पर पेयजल, 194 बिजली एवं 221 मतदान केन्द्रों पर शौचालय की व्यवस्था करनी शेष हैं। उप विकास आयुक्त ने हर हाल में 30 सितम्बर तक ये सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिन मतदान केन्द्र के भवन जर्जर हो गए हैं, दरवाजा/खिड़की टूट गए हैं, उसे भी ठीक करा लिया जाए। सभी मतदान केन्द्रों पर साइनेज लगवाया जाए, ताकि मतदाताओं को पता चल सके कि उनका मतदान केन्द्र कहाँ हैं।

उन्होंने सामग्री कोषांग, कार्मिक कोषांग, ई.भी.एम. कोषांग, वाहन कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, एम.सी.सी. कोषांग, आई. टी. एप्लीकेशन कोषांग, एम.सी.एम.सी. कोषांग से एक-एक कर उनकी तैयारी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी कोषांगो के नोडल पदाधिकारी को अपने-अपने कर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें प्रशिक्षित कर देने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर समाहर्त्ता विभागीय जाँच श्री अखिलेश कुमार सिंह, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजीव रंजन प्रभाकर, जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी श्री अजय कुमार, उप निदेशक, जन सम्पर्क श्री नागेन्द्र कुमार गुप्ता सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !