Breaking News

जीविका दीदीयों ने रचाई मेहंदी, मतदाता जागरूकता हेतु शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

दरभंगा : उप विकास आयुक्त- सह- वरीय प्रभारी- स्वीप कोषांग तनिया सुल्तानिया के मार्गदर्शन में  अगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के लिए स्वीप अभियान के अंतर्गत मतदान करने हेतु ग्रामीण स्तर पर जीविका दीदीयों द्वारा व्यापक पैमाने पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।

कई जीविका समूहों द्वारा मतदान के लिए शपथ ग्रहण का आयोजन तथा कई समूहों द्वारा मेंहदी रचाव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अनुराधा जीविका महिला संगठन रसलपुर, बिरौल द्वारा रंगोली बनाकर एवं मेहंदी रचाव प्रतियोगिता का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया।

वहीं माँ शारदे जीविका महिला ग्राम संगठन, कुशेश्वरस्थान द्वारा भी रंगोली बनाकर मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया। इसके साथ ही बागमती जीविका महिला संकुल संघ, बहेड़ी, महिला शक्ति ग्राम संगठन शाहबाजपुर, आनंद ग्राम संगठन सोनकी,

सतगुरु जीविका समूह, बेनीपुर, रिमझिम जीविका ग्राम संगठन सिंहवारा द्वारा भी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसके साथ ही जागरण जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन कर चुनाव में मतदान के लिए शपथ दिलायी गयी।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 हेतु जिला स्तर गठित स्वीप कोषांग द्वारा सम्पूर्ण जिला में स्वीप अभियान के अंतर्गत जीविका दीदीयों द्वारा ग्रामीण स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाकर मतदाताओं को मतदान करने हेतु जागरूक किया जा रहा है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *