Breaking News

सावधान ! चप्पे चप्पे पर मास्क चेकिंग, बिना मास्क पहने धरायें तो खैर नहीं

दरभंगा : बिहार सरकार के मुख्य सचिव से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी दरभंगा द्वारा तत्कालिक प्रभाव से अगले आदेश तक मास्क चेकिंग अभियान चलाने का आदेश जारी किया गया है।

इसे सुनिश्चित कराने हेतु जिला स्तर पर एक मास्क इन्फोर्समेंट सेल का गठन किया गया है। यह सेल उप विकास आयुक्त, दरभंगा श्री तनया सुल्तानिया के नेतृत्व में जिला आपदा कार्यालय, दरभंगा में संचालित रहेगा, जिसका दूरभाष संख्या 06272- 245055 है। श्री अभिषेक रंजन, निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्व नियोजन दरभंगा,मो.7678646862 उप विकास आयुक्त के सहयोग में कार्य करेंगे।

एनफोर्समेंट सेल उपरोक्त आदेशानुसार प्रतिदिन मास्क चेकिंग हेतु प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों को ससमय चेकिंग के लिए प्रस्थान कराने तथा चेकिंग समाप्ति के पश्चात् उनके द्वारा दिन में किए गए कार्यों का अनुश्रवण करते हुए प्रतिदिन थानावार समेकित प्रतिवेदन तैयार कर जिलाधिकारी को प्रस्तुत करेंगे।

संपूर्ण जिला क्षेत्र में मास्क/ वाहन की जांच हेतु जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्रवार निम्न प्रकार से दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में नगर आयुक्त दरभंगा नगर निगम व नगर पुलिस अधीक्षक दरभंगा,
दरभंगा बस/टैम्पू स्टैंड एवं आसपास के क्षेत्र में नगर प्रबंधक दरभंगा, नगर निगम व
एक पुलिस पदाधिकारी, विश्वविद्यालय थाना, लहेरियासराय बस/टैम्पू स्टैंड
उप नगर आयुक्त दरभंगा नगर निगम व एक पुलिस पदाधिकारी, लहेरियासराय थाना,
संपूर्ण जिला क्षेत्र में बसों आदि वाहनों/ मास्क चेकिंग जिला परिवहन पदाधिकारी दरभंगा व
मोटरयान निरीक्षक दरभंगा, दरभंगा रेलवे स्टेशन एवं आस-पास के क्षेत्र में
उत्पाद अधीक्षक दरभंगा अपने साथ प्रतिनियुक्त उत्पाद निरीक्षक एवं बल के साथ,
संपूर्ण सदर अनुमंडल क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी, सदर दरभंगा व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर दरभंगा, संपूर्ण बेनीपुर अनुमंडल क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपुर व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपुर, संपूर्ण बिरौल अनुमंडल क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपुर, लहेरियासराय थाना, समाहरणालय, टावर चौक, लोहिया चौक, बाकरगंज में श्री आलोक राज, वरीय उप समाहर्ता, दरभंगा, व एक पुलिस पदाधिकारी लहेरियासराय थाना, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र, बेंता चौक, अल्लपट्टी, नाका 06 में श्री गौरव शंकर, वरीय उप समाहर्त्ता, दरभंगा व एक पुलिस पदाधिकारी,बेंता ओपी,

नगर थाना क्षेत्र, दरभंगा टावर, नाका नंबर 05, मिर्जापुर चौक, म्यूजियम गुमटी में
श्रीमती नयना, अपर अनुमंडल पदाधिकारी, दरभंगा सदर व एक पुलिस पदाधिकारी, नगर थाना, विश्वविद्यालय थाना, आयकर चौराहा, बेला मोड़, दिल्ली मोड़, बाजार समिति क्षेत्र में श्री ललित राही, वरीय उप समाहर्ता दरभंगा व एक पुलिस पदाधिकारी विश्वविद्यालय थाना, बेनीपुर अनुमंडल मुख्यालय एवं बाजार क्षेत्र में अपर अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपुर व एक पुलिस पदाधिकारी बहेड़ा थाना, बेनीपुर के आशापुर चौक/ धरौड़ा चौक एवं आसपास के क्षेत्र में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बेनीपुर व एक पुलिस पदाधिकारी बहेड़ा थाना, बिरौल के सुपौल बाजार में अपर अनुमंडल पदाधिकारी, बिरौल व एक पुलिस पदाधिकारी, बिरौल थाना, कुशेश्वरस्थान बाजार में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बिरौल व थानाध्यक्ष कुशेश्वरस्थान थाना, बहेड़ी बाजार एवं आसपास के क्षेत्र में
श्रीमती पुष्पिता झा, वरीय उप समाहर्ता, दरभंगा व एक पुलिस पदाधिकारी, बहेड़ी थाना,
सिंहवाड़ा के भरवारा बाजार में प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिंहवाड़ा व थानाध्यक्ष सिंहवाड़ा, सिमरी थाना एवं आस-पास के क्षेत्र में अंचलाधिकारी सिंहवाड़ा व एक पुलिस पदाधिकारी, सिमरी थाना, केवटी के खिरमा बाजार में प्रखंड विकास पदाधिकारी केवटी व थानाध्यक्ष, केवटी, केवटी मुख्यालय में अंचलाधिकारी केवटी व
एक पुलिस पदाधिकारी, केवटी थाना, जाले -मुख्यालय/ बाजार में प्रखंड विकास पदाधिकारी, जाले व थानाध्यक्ष, जाले, कुशेश्वरस्थान के बेर चौक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, कुशेश्वरस्थान व एक पुलिस पदाधिकारी कुशेश्वरस्थान थाना, घनश्यामपुर बाजार एवं आस-पास के क्षेत्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी, घनश्यामपुर व एक पुलिस पदाधिकारी, घनश्यामपुर थाना, हनुमाननगर के विशनपुर थाना एवं आसपास के क्षेत्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी, हनुमान नगर व थानाध्यक्ष विशनपुर, हायाघाट बाजार एवं आस-पास के क्षेत्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी, हायाघाट व थानाध्यक्ष हायाघाट, हायाघाट के सुरहाचट्टी बाजार में अंचलाधिकारी हायाघाट व थानाध्यक्ष ए.पी.एम
मनीगाछी बाजार एवं आस-पास के क्षेत्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनीगाछी व थानाध्यक्ष मनीगाछी, तारडीह के सकतपुर बाजार में प्रखंड विकास पदाधिकारी, तारडीह व थानाध्यक्ष, सकतपुर, अलीनगर बाजार में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अलीनगर व ओपी अध्यक्ष, अलीनगर। उपरोक्त सभी पदाधिकारी को लगातार प्रतिदिन सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाने एवं अपना प्रतिवेदन मास्क इन्फोर्समेंट सेल को समर्पित करने तथा जुर्माना वसूली हेतु फाइन बुक वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय/इन्फोर्समेंट सेल से प्राप्त कर लेने का निर्देश दिया गया है।

इसके अतिरिक्त सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/ अंचलाधिकारी/ थानाध्यक्ष को अपने स्तर से पुलिस बल के साथ मास्क चेकिंग का सघन अभियान चलाने एवं संध्या में जिला इन्फोर्समेंट सेल को प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया गया है।
सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिन स्थानों यथा- बाजार व्यापारिक प्रतिष्ठान, कारखानों आदि में मास्क के उपयोग में ढिलाई बरती जा रही है, उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे बंद कराया जाय। इसी प्रकार जिन सार्वजनिक वाहनों में चालक तथा सवारी के द्वारा मास्क का उपयोग करने में शिथिलता पाई जाए तो उन्हें भी कानूनी कार्रवाई कर जप्त किया जाए।

उपरोक्त कार्रवाई करने हेतु सभी संबंधित अनुमंडलधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में यथा आवश्यक 144 दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत आदेश पारित कर कानूनी व्यवस्था भी करने का निर्देश दिया गया है।

दुकानों आदि में मास्क का उपयोग सुनिश्चित कराने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी/ जिला परिवहन पदाधिकारी को व्यवसायी संघ जैसी संस्थाओं से भी स्वैच्छिक सहयोग प्राप्त करने तथा उसी प्रकार अन्य संगठन जैसे- टैम्पू चालक संघ, परिवहन से जुड़े व्यापारीक संघ आदि से संपर्क कर उनके माध्यम से भी सहयोग प्राप्त कर मास्क का उपयोग सभी स्थानों पर सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी/ पुलिस पदाधिकारी कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से सरकार के उपरोक्त निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने चेतावनी भरे लहज़े में कहा है कि इसमें किसी प्रकार की ढिलाई को काफी गंभीरता से लिया जाएगा।

Check Also

दरभंगा उत्पाद कोर्ट द्वारा शराब मामले में एक दोषी करार

डेस्क। दरभंगा के उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की कोर्ट ने शनिवार …

LNMU :: नवीन स्वचालित मौसम स्टेशन का अधिष्ठापन, हर 15 मिनट की अवधि पर मिलेंगे आँकड़ें

  दरभंगा/बिहार – ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, पटना के …

सृष्टि फाउंडेशन द्वारा रामस्तुति की मनमोहक प्रस्तुति

डेस्क। दरभंगा राज परिवार के युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह द्वारा रामनवमी के पवित्र दिन महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *