Breaking News

मुख्य सूचना आयुक्त बने नरेंद्र सिन्हा, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर नरेंद्र सिन्हा की नियुक्ति हुई है. नरेंद्र कुमार सिन्हा को बिहार राज्य सूचना आयोग का राज्य मुख्य सूचना आयुक्त बनाया गया है. नरेंद्र सिन्हा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1980 बैच के रिटायर्ड अधिकारी हैं.

गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें शपथ दिलाई. कोरोना काल को देखते हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम को बेहद सीमित रखा गया था. शपथ ग्रहण समारोह में सूचना आयुक्त ओमप्रकाश और प्रमोद कुमार ठाकुर के साथ-साथ मुख्य सचिव दीपक कुमार भी मौजूद थे.

नरेंद्र सिन्हा को शपथ दिलाते राज्यपाल फागू चौहान

बता दें कि पिछले दिनों सरकार ने चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद नरेंद्र सिन्हा की नियुक्ति की थी.

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *