Breaking News

अब PDS डीलरों के दुकान पर बनेगा आयुष्मान कार्ड

डेस्क : जन वितरण प्रणाली विक्रेता की दुकान पर अब आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे।कार्ड बनने की धीमी गति को बढ़ाने के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने कार्ड बनवाने की जिम्मेदारी जविप्र विक्रेताओं को सौंपने का निर्णय लिया है। राशन कार्डधारक परिवार प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा हासिल करने के लिए जन वितरण प्रणाली विक्रेता यानि सरकारी कोटे की दुकान से संपर्क करें।

लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनने में कोई समस्या न आए इसके लिए बिहार सरकार के सचिव डॉ एन सरवण कुमार ने सभी जिलों के जिला पदाधिकारी को पत्र जारी किया है। जिसमें सभी जविप्र विक्रेताओं को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के अन्तर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने में सहयोग करने का निर्देश देने को कहा है।

साथ ही जिलाधिकारी को निम्नलिखित निर्देश भी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को देने को कहा गया है।

1. जन वितरण प्रणाली विक्रेता का दायित्व होगा कि वे अपने क्षेत्र के उपभोक्ताओं के आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु निर्माण कैम्प में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे

2. जन वितरण प्रणाली विक्रेता द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने वाले कर्मियों एवं उपभोक्ताओं के बैठने हेतु पर्याप्त व्यवस्था करेंगे।

Admission Going on…

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …