Breaking News
Home / बिहार / मधुबनी / झंझारपुर में गुलाब यादव ने कर दिया खेला, अब त्रिकोणीय मुकाबला

झंझारपुर में गुलाब यादव ने कर दिया खेला, अब त्रिकोणीय मुकाबला

 

मधुबनी: झंझारपुर लोकसभा का चुनाव त्रिकोणात्मक संघर्ष की राह पर चल पड़ा है। जदयू के सीटिंग सांसद रामप्रीत मंडल जहां एनडीए का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, वहीं महागठबंधन की तरफ से वीआईपी के सुमन कुमार महासेठ ने उन्हें चुनौती दे डाली है। मामला रोचक तब हो गया जब लालू यादव की पार्टी राजद की टिकट से गत लोकसभा चुनाव लड़े गुलाब यादव ने इस बार टिकट नहीं मिलने के कारण विद्रोह कर दिया और बहुजन समाज पार्टी की तरफ से चुनावी मैदान में उतर गए हैं।

 

 

झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव ने राजद का दामन छोड़ कर बीएसपी से नाता जोड़ा और झंझारपुर लोकसभा से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी।

 

अपने विद्रोह के कारण का खुलासा करते गुलाब यादव ने कहा कि महागठबंधन ने उनके साथ अच्छा नहीं किया महागठबंधन की ओर से उन्हें टिकट दे दिया गया था, लेकिन यह कहकर टिकट वापस ले लिया कि झंझारपुर से अति-पिछड़ा को चुनाव लड़ाएंगे। उन्होंने टिकट वापस भी कर दिया, लेकिन महागठबंधन ने उनके साथ धोखा किया। महागठबंधन ने विश्वासघात किया। गुलाब यादव ने कहा कि महागठबंधन ने बाहरी व्यक्ति को झंझारपुर का टिकट देकर झंझारपुर के अति-पिछड़ा के साथ विश्वासघात किया, इसलिए अब वह चुनाव लड़ेंगे।

 

Check Also

दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …

बिहार पुलिस के पैंथर टीम के 2 जवानों को मारी गोली, एक की हालत गंभीर

  डेस्क। बिहार के मधुबनी के कलुआही थानाक्षेत्र में शराब तस्करों ने पुलिस की पैंथर …