दरभंगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी के निर्देशानुसार एक दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम-सह-अध्यक्ष निगरानी एवं मार्गदर्शन समिति रमाकांत की अध्यक्षता में किया गया।

पैनल अधिवक्ताओं एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए एडीजे रमाकांत ने कहा कि गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों को निःशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्राधिकार का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को सुनें और उसे दूर करने के उपायों को बताए, साथ ही विधिक सेवा प्राप्त करने में भी सहयोग करें।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
अवर न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने पंचायत स्तर पर चलने वाले विधिक जागरूकता कार्यक्रमों से संबंधित विषयों के संबंध में मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में अधिवक्ता सदस्य डा.अशोक कुमार सिंह सहित दरभंगा सदर के पैनल अधिवक्ता व पीएलवी उपस्थित थे।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !