डेस्क। दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान प्रखंड कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर अत्यधिक भीड़ और काम के प्रेसर में कार्यपालक सहायक मनीष झा गस्त खा कर गिर पड़े। स्थिति इतनी भयावह हो गयी कि आनन-फानन में उन्हें स्थानीय पीएचसी में इलाज के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

इस बाबत सीओ राकेश सिंह यादव ने बताया कि जाति, आय तथा आवासीय प्रमाण पत्र के लिए प्रतिदिन आठ सौ से एक हजार तक आवेदन आरटीपीएस काउंटर पर आते हैं। स्टाफ की कमी के कारण काम के प्रेसर पर मनीष गस्त खाकर काउंटर पर ही गिर गए।
कार्यालय सूत्रों के अनुसार सरकार के उद्यमी योजना में लाभ की घोषणा के बाद अचानक फार्म भरने के लिए जाति, आय तथा आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भीड़ बढ़ गयी है। अधिकारियों की मानें तो मात्र चार दिनों में आरटीपीएस काउंटर पर 6000 आवेदन आए हैं।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !