Breaking News
Home / विशेष / सभी बैंक रविवार को खुले रहेंगे, RBI का आदेश जारी

सभी बैंक रविवार को खुले रहेंगे, RBI का आदेश जारी

डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश के सभी बैंकों को 31 मार्च, 2024 को सरकारी कामकाज के लिए अपनी शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है। सबसे बड़ी बात है कि इस बार 31 मार्च को रविवार है। लेकिन, यह चालू वित्त वर्ष का अंतिम दिन है ऐसे में आरबीआई ने यह आदेश जारी किया है।

आरबीआई ने कहा है कि, भारत सरकार ने सरकारी प्राप्तियों और भुगतान से संबंधित बैंकों की सभी शाखाओं को 31 मार्च, 2024 (रविवार) को लेनदेन के लिए खुला रखने का निर्णय लिया गया है कि ताकि वित्त वर्ष 2023-24 में प्राप्तियों और भुगतान से संबंधित सभी सरकारी लेनदेन का हिसाब रखा जा सके। इसमें कहा गया कि इसी तरह एजेंसी बैंकों को सलाह दी जाती है कि वे 31 मार्च, 2024 (रविवार) को सरकारी व्यवसाय से संबंधित अपनी सभी शाखाएं खुली रखें।

जानकारी हो कि, देशभर में 25 मार्च को होली के उपलक्ष्य में बैंकों में छुट्टी रहेगी। इससे पहले इस रविवार यानी 24 मार्च को साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे। जबकि 23 मार्च शनिवार चौथा शनिवार है। इसलिए बैंकों में छुट्टी रहेगी। वहीं, बिहार की बात करें तो यहां छुट्टी का सिलसिला 22 मार्च से ही शुरू हो जाएगा। यहां 22 मार्च को भी बैंक बंद रहेंगे। यहां बिहार दिवस के उपलक्ष्य में इस दिन बैंकों में कोई कामकाज नहीं होंगे।

Check Also

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …

शंकर झा द्वारा लिखित पुस्तक का DGP ने किया विमोचन

शंकर झा द्वारा लिखित ‘छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम और जेम पोर्टल से शासकीय क्रय’ पुस्तक का DGP ने किया विमोचन

रायपुर। नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम द्वारा ‘छत्तीसगढ़ भंडार …

आज से बुर्का पहनना बैन, लगेगा 96 हजार का जुर्माना

डेस्क। स्विट्जरलैंड में आज से पब्लिक प्लेस में बुर्का, हिजाब या किसी अन्य तरीके से …