Breaking News

बिहार :: भरौल गांव में दसवां छठ महोत्सव आयोजित

बेगूसराय -आरिफ हुसैन संवाददाता:- बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के भरौल गांव में शुक्रवार की रात दसवां भरौल छठ महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में बॉलीवुड के कई नामचीन हस्तियों ने पूरी रात अपने गायकी से दर्शकों का मनोरंजन करते रहे। महोत्सव में बॉलीवुड के मशहूर गायक बाबुल सुप्रियो, शब्बीर कुमार, अनारा, तनुश्री एवं चर्चित हास्य कलाकार रविन्द्र जोनी ने संध्या आठ बजे से सुबह के करीब चार बजे तक ऐसा समा बांधा कि दर्शकों अपने स्थान से चिपक कर बैठने को मजबूर कर दिया। दर्शक चाह कर भी नहीं उठ सकते थे या अपने घर जाने की बात सोच सकते थे। प्रखंड क्षेत्र के अलावे तेघड़ा, भगवानपुर, बेगूसराय समेत अन्य जगहों से हजारों की संख्या में दर्शक भरौल छठ महोत्सव देखने शाम से ही आना शुरू कर दिए थे। अंधेरा होते-होते भरौल जाने वाली हरेक सड़कों को देख कर ऐसा नजारा था मानो दिल्ली की ट्राफिक जाम हो। सड़कों पर धुल-ही धुल नजर आ रही थी लेकिन भरौल जाने वालों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही थी। भरौल छठ महोत्सव के आयोजक सुभाष कुमार कंगन ने दर्शको को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे आपलोगों का इतना समर्थन और प्यार मिला है कि मैं पिछले नौ वर्षों की तरह जब तक जिन्दा रहूंगा भरौल छठ महोत्सव करवाता रहूंगा और छठ के अवसर पर आपका मनोरंजन करता रहूंगा। वहीं भरौल छठ महोत्सव के अवसर पर देश और राज्य के कई नामचीन हस्तियों ने भी शिरकत किया एवं कहा कि वाकई भरौल छठ महोत्सव अपने आप में एक अजूबा है और शायद ही छठ के अवसर पर ऐसा आयोजन पूरे देश में कहीं होता होगा। वहीं कार्यक्रम के उद्घाटन में दर्शकों में से पांच आम महिला, देश के जाने-माने प्रख्यात एवं बेगूसराय के पत्रकार अजीत अंजुम, दवा फक्ट्रियों के मालिक राकेश मिश्रा, गढ़पुरा नमक सत्याग्रह आंदोलन के राष्ट्रीय महासचिव राजीव कुमार, संजय सिंह, सुभाष कुमार इश्वर के पिता रमाकांत ईश्वर, माता एवं प्रधानाध्यापिका सुधा कुमारी, पत्नी पुष्पलता देवी समेत अन्य ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

छठ महोत्सव का मंच संचालन स्थानीय रंगकर्मी सह प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर सहनी, मुंबई से आए प्रख्यात उद्घोषक राज सागर एवं यामिनी ने किया। वहीं दूसरी ओर महिला शक्ति सबसे बड़ी शक्ति है और महिला शक्ति के बिना धरती पर कुछ भी संभव नहीं है, ऐसा ही कुछ मिशाल लगातार दूसरी बार पेश किया दसवें छठ महोत्सव के अवसर पर सुभाष कुमार ईश्वर कंगन ने। जिन्होंने प्रखंड क्षेत्र के भरौल में छठ महोत्सव में आए दर्शकों में आई पांच महिलाओं को कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए मंच पर आमंत्रित किया। अवसर पर कंगन ने कहा कि महिला शक्ति के बिना विश्व में कुछ भी सम्भव नहीं है अतः यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम अपने यहां दर्शक के रूप में आए महिलाओं में पांच महिलओं से ससम्मान इतने बड़े कार्यक्रम का उद्घाटन करवाते हैं। उद्घाटन के उपरांत पांचों महिलाओं को पुष्प गुच्छ दे कर सम्मानित भी किया गया।

Check Also

16 लाख 37 हजार राशन कार्ड रद्द, e-KYC से खुलासा होने पर कार्रवाई

डेस्क। खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर राशन कार्ड रद्द कर दिए …

बड़ा हादसा :: दरभंगा पुलिस की गाड़ी पलटी, चालक की मौत 3 पुलिसकर्मी घायल

    दरभंगा। जिले के मनीगाछी थाना क्षेत्र के NH 27 पर वाहन चेकिंग अभियान …

राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में समाजसेवा के माध्यम से करता है व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास – डॉ चौरसिया

    सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। महान समाजसेवी महात्मा गांधी के जन्म …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *