Breaking News

क्रिकेट :: वापसी के बाद वायरल बुखार बना ग्रहण, रैना नहीं होंगे शामिल पहला वनडे में

picsart_10-14-08-33-46उ.स.डेस्क : भारतीय वनडे टीम में वापसी कर रहे सुरेश रैना न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को धर्मशाला में होने वाले सीरीज का पहला वनडे मैच नहीं खेलेंगे. दरअसल रैना अभी तक वायरल बुखार से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जिसकी वजह से वो टीम के साथ धर्मशाला नहीं गए हैं.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव अजय शिर्के ने कहा, ‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम के मुताबिक सुरेश रैना अभी भी वायरल बुखार से उबर रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मैच के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है. उनकी जगह किसी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया जायेगा.’

रैना ने भारत के लिए अपना पिछला वनडे मैच एक साल पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुंबई में खेला था. उसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे में हुई वनडे सीरीज और फ्लोरिडा में हुए टी20 मैचों के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया था.

रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की कप्तानी कर रहे रैना बुखार की वजह से पिछले हफ्ते मध्य प्रदेश के खिलाफ बल्लेबाजी करने मैदान में नहीं उतर पाए थे.

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …