दरभंगा : सीबीएसई के छात्र पहली बार तैराकी सिखेंगे। बोर्ड पहली बार अपनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में तैराकी को शामिल करने जा रहा है। इसके लिए उसने सर्कुलर भी जारी कर दिया है। बोर्ड ने अपने सर्कुलर में कहा है कि सीबीएसई की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो चुकी है। इस साल इस प्रतियोगिता में तैराकी को भी शामिल किया गया है। इसके लिए स्कूली छात्रों को पहले तैरना सिखाया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता भोपाल में 15 से 18 नवंबर तक भोपाल में आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है वह अपने यहां से छात्रों को इस प्रतियोगिता में भेजें। इससे पहले छात्रों को तैराकी का पूरा अभ्यास स्कूल करा दें ताकि उन्हें प्रतियोगिता में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।बोर्ड के कार्डिनेटर चंद्रचूड़ झा ने बताया कि बोर्ड के सर्कुलर के अनुसार सभी स्कूलों को निर्देश दे दिया गया है कि वह अपने यहां से बच्चों को प्रतियोगिता के लिए तैयार करें।
Check Also
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !