Breaking News

जल्द ही जिला स्तरीय टीम बनाकर विद्यालयों का औचक निरीक्षण : डीएम !

received_1758168467745456दरभंगा : समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेदकर सभागार में जिला पदाधिकारी डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग एवं मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने सभी प्रखण्ड के शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालयों का गहन निरीक्षण कर प्रतिवेदन देने का सख्त निदेश दिया। जल्द ही जिला स्तरीय टीम बनाकर विद्यालयों का औचक निरीक्षण करवाया जाएगा। कस्तुरबा गाँधी बालिका विद्यालय में 15 दिनों के अन्दर सारी व्यवस्था माप-दंड के अनुरूप कर लेने का निदेश दिया गया। 01 नवम्बर 2016 के बाद जिला के सभी कस्तुरबा गाँधी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। प्रखण्ड साधन सेवी को मध्याह्न भोजन योजना को अधिक से अधिक निरीक्षण करने का निदेश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में भंडार गृह एवं रसोई घर की साफ-सुथराई पर विशेष ध्यान देना होगा। जीविका के दीदीयो के द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण सरकार से प्राप्त मार्ग-निदेशन के आलोक में किया जाना है।

अतएव विद्यालयों के निरीक्षण के क्रम में प्रधानाध्यापकों को जीविका के दीदीयों के द्वारा विहित प्रपत्र के माध्यम से पूछे गये प्रश्नो का उत्तर देना होगा। जीविका के दीदीयों के द्वारा निरीक्षण प्रतिवेदन संबंधित प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी को दिया जाएगा। प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी प्राप्त प्रतिवेदनो को समेकित कर जिला स्तरीय पदाधिकारी को प्रतिवेदन भेजेगें। विद्यालयों में अभिलेखो का रख-रखाव सही ढ़ंग से करने का सख्त निदेश दिया गया। विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं का बैंक में खाता निश्चित रूप से खुलवाने का निदेश दिया गया। क्योंकि आने वाले समय में सभी छात्र-छात्राओं को विभिन्न मद में दी जाने वाली सहायता राशि खातो के ज
रिए ही दी जाएगा।

उक्त बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी(मध्याह्न भोजन), जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी व अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …