Breaking News

जालंधर :: एनआरआई ने धोखे से करवाई दो शादियाँ।

img-20161018-wa0005

जालंधर(राजीव धम्मि) : ज़िला की फिल्लौर कस्बा के गांव दादूवाल की एक महिला ने एक अनिवासी भारतीय पर आरोप लगाया है कि उसनेे शादीशुदा होने के बावजूद अंधेरे में रखकर उससे दूसरी शादी करवाई और बावजूद शादी करने के बाद उसे साथ लेकर नहीं गया। महिला का आरोप है कि भूपिन्द्र सिंह पुत्र आत्मा सिंह निवासी कैलीफोर्निया (अमेरिका) ने उसके मां-बाप से दहेज के लिए भी दबाव डाला और विवाह से 10 दिन बाद ही उसे अपने यहां स्थित घर से निकाल दिया और पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया कि विवाह के समय उसके माता पिता ने करीब आठ लाख रूपये भूपिंदर सिंह एवं उसके माता पिता ने दहेज़ के लिए मांगे और दबाव डाल कर लड़की के माता पिता से ले लिये।

img-20161018-wa0001

पीड़ित महिला ने फिल्लोर मार्किट कमेटी के चेयरमैन एवं मौजूदा अकाली दल के मेंबर अमरजीत सिंह संधु पर कोम्प्रोमाईज़ करने के लिए दबाव डालने का भी आरोप लगाया है और कहा है कि संधु मौजूदा अकाली सरकार में होने के कारण अपने ओहदे का गलत इस्तेमाल करके उनपर एवं पुलिस पर भी दबाव बना रहे हैं जिस कारण पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही।महिला ने इस संदर्भ में एस.एस.पी. देहाती को लिखित शिकायत देकर इंसाफ की मांग की है। डिप्टी कमिश्नर पुलिस के कार्यालय से शिकायतकर्ता महिला की यह शिकायत जांच के लिए थाना प्रभारी सदर को भेजी गई है। पीड़ीता ने मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई करें।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …