Breaking News

दुर्गापूजा दिवाली पर कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

images-26उ.स.डेस्क : दुर्गा पूजा और दिवाली त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए भारतीय रेल कई स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। दो ट्रेन विशेष रूप से माता वैष्णो देवी मंदिर और कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन के लिए चलाया जाएगा। उत्तर रेलवे ने दिल्ली स्टेशन से वैष्णो देवी, कटरा तक स्पेशल सुविधा ट्रेन चलाने का फैसला किया है। वहीं कामाख्या-पुणे-कामाख्या के मध्य 12 फेरों के लिए एक साप्ताहिक सुविधा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। आपको बता दें कि कामाख्या माता सती के 51 शक्तिपीठों में से एक है।

इसके अलावा दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल का प्रमुख त्योहार है। बंगाल जाने वाले यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल से सियालदह तक के लिए सुपर फास्ट पूजा स्पेशल 9 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।

रेलवे ने स्पेशल ट्रेन नंबर 82401/82402 को दिल्ली से कटरा तक चलाने का फैसला किया है। दिल्ली से कटरा और कटरा से दिल्ली के रूट पर नवंबर तक हफ्ते में तीन बार स्पेशल ट्रेन चलेंगी। दिल्ली से कटरा जाने वाली यह ट्रेन (82401) रात 11 बजकर 5 मिनट पर खुलेगी और अगले दिन 12 बजकर 15 मिनट पर कटरा पहुंचेगी। वहीं कटरा से यह ट्रेन (82402) मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2 बजे चलेगी और दिल्ली सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी। 82506 कामाख्या-पुणे साप्ताहिक सुविधा स्पेशल कामख्या से प्रत्येक सोमवार को चलेगी। 82505 पुणे-कामाख्या साप्ताहिक सुविधा स्पेशल पुणे से प्रत्येक गुरुवार को छुटेगी।

इसके अलावा दुर्ग से निजामुदीन साप्ताहिक एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन दुर्ग से सुबह 07.05 बजे रविवार को रवाना होगी और अगले दिन सोमवार को सुबह 04.30 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में यह गाड़ी गुरुवार को दोपहर 03.55 बजे पर निजामुद्दीन से रवाना होगी एवं शुक्रवार को 12.50 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …