Breaking News

बिहार :: एनआइए का बड़ा खुलासा, गिरफ्त में आये पाकिस्तानी संदिग्धों के निशाने पर था पटना

picsart_10-11-05-46-37-320x316दरभंगा : एनआइए की टीम ने बिहार के दरभंगा मधुबनी सीमावर्ती इलाके व रक्सौल में दो पाकिस्तानी सहित पांच संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया था. इन संदिग्धों ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है, इनके निशाने पर राजधानी पटना थी. एनआइए के आला अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों पाकिस्तानी नागरिकों के लश्कर-ए-तैयबा से तार जुड़े हैं.

ये संदिग्ध पटना में किसी बड़ी आतंकी हमले की कार्रवाई को अंजाम देने के प्रयास में थे. संदिग्धों के पास से पटना के कई अहम इलाकों का नक्शा भी प्राप्त हुआ है. संदिग्धों से एनआइए कड़ी पूछताछ कर रही है. इस मामले में एनआइए शीघ्र बड़ा खुलासा कर सकती है.

मालूम हो कि पिछले पखवाड़े बिहार-नेपाल बॉर्डर पर खुफिया इनपुट के आधार पर हाइअलर्ट किया गया था. उस समय ही मीडिया में यह बातें आयी थीं कि कुछ पाकिस्तानी संदिग्ध इलाके में हैं. ऐसे में एनआइए के द्वारा की गयी यह गिरफ्तारी और उनके पास से मिल रही जानकारियां इस ऑपरेशन में महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …