Breaking News

बिहार :: खूनी ट्रक ने ली एक मासूम सहित दो की जान, एक घायल अस्पताल में भर्ती

picsart_11-01-10-43-06-320x221मधुबनी : एक ही परिवार के दो लोगों की मौत खूनी ट्रक की चपेट में आने से हो गई. हादसे में एक वर्ष के मासूम की भी जान चली गई. घटना दहवा गांव के पास की है.धनहां थाना क्षेत्र के बांसी-मधुबनी मुख्य सड़क पर मंगलवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया. मृतकों में एक साल का बच्चा भी शामिल है. घायल का इलाज मधुबनी पीएचसी मे कराया गया. इधर, ट्रक ड्राइवर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. एक परिवार के दो लोगों की मौत से लोगों में काफी गुस्सा था.

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर घंटों हंगामा किया. इससे आवागवन पूरी तरह से ठप रहा। सड़क जाम के कारण यात्रियों को काफी फजीहत झेलनी पड़ी. प्रदर्शनकारी वरीय अधिकारियों को बुलाने और मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे.

मिली जानकारी के अनुसार मधुबनी पंचायत के बनवरीया गांव निवासी सुरेश दुबे बाइक से अपनी बेटी बृजबाला देवी व लक्ष्मीना कुमारी और बृजबाला के एक साल के बेटे नीरज कुमार को लेकर घर से बांसी दवा करवाने जा रहे थे. दहवा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया. हादसे में लक्ष्मीना कुमारी (18) व नीरज कुमार(एक वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.वहीं सुरेश दूबे बुरी तरह घायल हो गए.

एक साथ एक ही परिवार में दो की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.परिवार के लोगों को लोगों का रोते रोते बुरा हाल है.धनहां थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया की पुलिस ने ड्राइवर को अपने कब्जे मे ले लिया है. वरीय पदाधिकारी को बुलाने तथा मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीणों ने शाम में अधिकारियों के आश्वासन पर जाम हटाया.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …