पटना : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला. शहाबुद्दीन की जमानत रद्द होने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि इस मामले में नीतीश कुमार का कुशासन बाबू वाला चेहरा उजागर हुआ है. वहीं, शराबबंदी से जुड़े कोर्ट के फैसले पर उन्होंने कहा कि, नीतीश ने पहले 10 साल शराब पिलाई और फिर तुगलकी कानून लागू कर दिया.
सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़े सवाल के जवाब में गिरिराज सिंह ने कहा कि यदि पाकिस्तान अब भी नहीं सुधरा तो भूगोल में उसे ढूंढना मुश्किल हो जाएगा.
वहीं, पाकिस्तान कलाकार को लेकर उन्होंने साफतौर पर कहा कि, जो यहां का खाएगा और वहां का गाएगा, ऐसा नहीं चलेगा.
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद कांग्रेस के समर्थन पर केंद्रीय मंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, राहुल गांधी को देर से सही सदबुद्धि आई. उन्होंने कहा कि 1971 में अटल बिहारी वाजपेयी पहले व्यक्ति थे, जो इंदिरा गांधी के साथ खड़े थे.
Check Also
दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …
दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़े सवाल के जवाब में गिरिराज सिंह ने कहा कि यदि पाकिस्तान अब भी नहीं सुधरा तो भूगोल में उसे ढूंढना मुश्किल हो जाएगा.