Breaking News

बिहार :: दरभंगा-मधुबनी के सीमावर्ती इलाके से आतंकी यूसूफ समेत 5 को एनआइए ने दबोचा

picsart_10-06-11-49-21-320x282दरभंगा : पश्चिम बंगाल के वर्धमान में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड युसुफ मौलाना गुरुवार को अपने चार साथियों के साथ एनआइए के हत्थे चढ़ गया। एनआइए के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की, लेकिन ये गिरफ्तारी कहां से हुई, इसे बताने से इंकार कर दिया। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आतंकियों से आइबी और एटीएस की टीम लगातार पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार वर्धमान बम ब्लास्ट में शामिल आतंकी संगठन ‘जेएमबी’ के सरगना युसुफ मौलाना की घटनपा के बाद से ही पश्चिम बंगाल एटीएस को तलाश थी। बताया जाता है कि बंगाल एटीएस एवं एनआइए की संयुक्त कार्रवाई में उसे चार साथियों के साथ पकड़ा गया है।
सूत्र बताते हैं कि युसुफ व आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे थे। कहा जा रहा है कि वे बिहार में भी एक बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इसे लेकर वे मधुबनी और दरभंगा के सीमावर्ती इलाके में कहीं बैठक कर रहे थे कि इसी दौरान एनआइए ने उन्हें दबोच लिया।
इस गिरफ्तारी की बाबत पुलिस ने किसी जानकारी से इंकार कर दिया। दरभंगा के एसपी सत्यवीर सिंह, मधुबनी के एसपी दीपक वर्णवाल व मोतिहारी एसपी जितेन्द्र राणा ने ऐसी किसी भी गिरफ्तारी की जानकारी से इंकार किया है।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …